Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत की योजनाओं को भाजपा की पीआइएल गैंग रोक लगा रही : कल्पना सोरेन
    Top Story

    हेमंत की योजनाओं को भाजपा की पीआइएल गैंग रोक लगा रही : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरना धर्म कोड को लागू कराने के लिए भाजपा से लड़ाई लड़नी होगी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    घाघरा। मंईया सम्मान यात्रा सह सभा का आयोजन सोमवार को प्रखंड के आदर गांव में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुर्इं। जहां मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने गोगो दीदी योजना की खामियों को बताते हुए कहा कि भाजपा वाले प्रदेश की भोली-भाली महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। जैसे 15 लाख रुपये आपके खाता में नहीं आये, ठीक उसी तरह गोगो दीदी योजना के नाम से भरे जाने वाला फॉर्म को कचरे के डब्बे में डाल दिया जायेगा।

    कल्पना सोरेन ने कहा
    वहीं मौजूद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सभा में मौजूद लोगों को मंईयां सम्मान योजना के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की आधी आबादी को 12000 रुपये प्रतिवर्ष सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दिया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी प्रदेश की महिलाओं को उनके हक का सम्मान देने का काम प्रदेश में हुआ है। यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज महिलाओं को 12000 रुपये प्रति वर्ष देकर उन्हें उचित सम्मान देने का काम हो रहा है। साथ ही बीजेपी पर तंज करते हुए कल्पना सोरेन ने पूछा कि आज तक बीजेपी वालों ने हमारी झारखंड की महिलाओं के लिए क्यों नहीं सोचा। यहां तक कि हमारे सीएम जब भी प्रदेश की जनता के लिए बेहतर योजना लेकर आते हैं तो विरोधियों की पीआइएल गैंग द्वारा पीआइएल लगा कर जनता के हित वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने से रोकने का प्रयास किया जाता है। लेकिन हमारे सीएम हेमंत सोरेन इन विरोधियों का जनता के बीच बेहतर योजना लाकर करारा जवाब देने का काम कर रहे हैं। साथ ही कल्पना सोरेन ने सरना धर्म कोड को लागू नहीं होने देने के लिए भाजपा को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि सरना धर्म कोड को लागू कराने के लिए भाजपा से जोरदार लड़ाई लड़नी होगी। ताकि आदिवासियों को हक, पहचान और भाषा को मजबूती मिल सके। श्रीमती सोरेन सभा में मौजूद लोगों को हेमंत सोरेन की जेल जाने वाली बात को बताते हुए कहा कि भाजपा वाले षड्यंत्र के तहत झूठे केस में हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया। लेकिन हमारे कानून और संविधान में यह ताकत है कि सच को सच और झूठ को झूठ कर न्याय दिलाये। जिससे कि हमारे सीएम जेल से बाहर निकल आये। साथ ही इसका परिणाम यह हुआ कि बीते लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र की पांचों लोकसभा सीट को महागठबंधन की झोली में डाल कर प्रदेश की जनता ने भाजपा को उचित जवाब देने का काम किया। सभा को संबोधित करने से पूर्व कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू जैसे वीरों को नमन करते हुए अपनी भाषण की शुरूआत की। साथ ही आदर में हुए उक्त कार्यक्रम स्थल की सुंदरता का बखान कर खूब तारीफ की। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बॉबी भगत, प्रमुख सविता देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा कुमार लोहरा, गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल, थाना प्रभारी तरुण कुमार, पशुपालन प्राधिकारी सीमा एक्का, शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो सहित प्रखंड प्रशासन पुलिस के जवान सहित ग्रामीण मौजूद थे।

    जिग्गा सुसारण होरो ने कहा
    सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक दिया। इसीलिए हमने प्रदेश की बेघर जनता के लिए अबुआ आवास योजना लेकर आये और बेघर या कच्चे मकान वाले जनता को तीन कमरे का पक्का मकान देने का काम किया।

    भूषण तिर्की ने कहा
    वहीं गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने कहा आज कल्पना सोरेन हमारे बीच उपस्थित हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी के नाते यह देखने आयीं कि मंईया सम्मान योजना से आखिर हमारी माताएं प्रसन्न हैं ना और आप सबों की भरपूर उपस्थिति और चेहरे पर मुस्कुराहट से लाया गया कि मंईयां सम्मान योजना सफल है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पेट में दर्द हो रहा है कि वे झारखंड के डेमोग्राफी को चेंज नहीं कर पा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में 40 लोग बने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य
    Next Article झारखंड में लागू होगा एनआरसी, नागरिकता का रजिस्टर बनेगाः शिवराज सिंह चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version