खूंटी। स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक धर्मशाला परिसर में सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में 40 लोगों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामा।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में धर्मेंद्र महतो, मनीष नाग, अभिषेक कुमार, शिव महतो, मनीष कश्यप, नीरज कुमार, अमरजीत कुमार, सहिंदर महतो, मदुवा मुंडा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। मौके पर कई लोगों को पार्टी पदाधिकारी का पदभार दिया गया। महावीर सिंह को खूंटी जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र बधाई को तोरपा विधानसभा क्षेत्रक का संगठन मंत्री, अमिताभ साहू को मंडल अध्यक्ष खूंटी का दायित्व दिया गया।
बैठक में केंद्रीय महामंत्री मनीष साहू, जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर, महामंत्री विक्रम महतो सचिव अभिषेक राम पंचू महतो, नरेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।