Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इस्लामाबाद में पीटीआई का प्रदर्शन आज, टकराव की आशंका
    दुनिया

    इस्लामाबाद में पीटीआई का प्रदर्शन आज, टकराव की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के डी चौक पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए हुकूमत ने कड़े इंतजाम किए हैं।

    रावलपिंडी को इस्लामाबाद से जोड़ने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा फैजाबाद में सड़कों पर डबल-लेयर कंटेनर रखे गए हैं। यही नहीं

    अगली सूचना तक मेट्रो सेवा भी निलंबित कर दी गई है। दोपहिया वाहनों के पीछे की सीट पर सवारी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    जियो न्यूज के अनुसार, पीटीआई के कद्दावर नेता और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का काफिला सुबह 11 बजे पेशावर से इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। वह डी-चौक पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उनके काफिले में प्रांतीय मंत्री, एमपीए, एमएनए और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने कहा है कि उनसे किसी भी संघीय मंत्री ने औपचारिक संपर्क नहीं किया है। डी-चौक पर प्रदर्शन करने का फैसला बरकरार है।किसी भी कीमत पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    कहा जा रहा है कि अगर गंडापुर के काफिले को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इस्लामाबाद प्रवेश करने पर रोका तो टकराव हो सकता है।

    जियो न्यूज के अनुसार, संघीय सरकार के प्रतिनिधि गंडापुर से विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का आग्रह कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह मलेशियाई प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा का अंतिम दिन है। विरोध प्रदर्शन से संदेश खराब जाएगा। प्रांतीयमंत्री मोहम्मद जहीर शाह के अनुसार गंडापुर ने अधिकारियों से कहा कि विरोध केवल इमरान खान के आह्वान पर रद्द किया जाएगा।

    इस बीच इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि आज सभी खिदमत मरकज केंद्र और ड्राइविंग लाइसेंस शाखाएं भी बंद रहेंगी। निजी स्कूल संघ ने भी घोषणा की है कि सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने डी-चौक पर आज न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

    संघीय सरकार के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि इस्लामाबाद पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इमरान खान की पार्टी को विरोध प्रदर्शन के फैसले की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों, सेना और रेंजर्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है अली अमीन गंडापुर ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे देश की बदनामी हो। नकवी ने कहा कि पीटीआई पाकिस्तान की पार्टी है, कोई विदेशी संस्था नहीं। जब कोई राष्ट्र प्रमुख इस्लामाबाद में मौजूद हो और आप उस समय हमला करने की योजना बना रहे हों, तो यह पूरी तरह से अनुचित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल के हमले में हिजबुल्लाह की मिसाइल टीम का प्रमुख सदस्य अनीसी मारा गया
    Next Article बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी समीर चंदा गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      • खूंटी में महिला सहित दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिला शव
      • अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर, गिफ्ट निफ्टी समेत एशिया के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version