Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»गिरावट की आंधी से हिल गए पीएसई सेक्टर के शेयर, पीक लेवल से 47 प्रतिशत तक लुढ़के
    बिजनेस

    गिरावट की आंधी से हिल गए पीएसई सेक्टर के शेयर, पीक लेवल से 47 प्रतिशत तक लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कोचीन शिपयार्ड और गार्डनरीच शिपबिल्डर्स में सबसे बड़ी गिरावट
    नई दिल्ली। पिछले सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार में जारी करेक्शन से पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (पीएसई) के शेयरों पर काफी असर पड़ा है। आलम ये है कि कई पीएसयू स्टॉक करेक्शन की वजह से पीक लेवल से 47 प्रतिशत तक गिर गए हैं। बड़ी गिरावट का शिकार होने वाली सरकारी कंपनियों में कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, इरकॉन, भारत डायनामिक्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के नाम शामिल हैं।

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसई) में से जहाज बनाने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर अपने शिखर से 47 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। जुलाई के महीने में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 2,979.45 रुपये के स्तर पर पहुंचा था। उसके बाद से ये शेयर गिरता चला गया। पिछले सप्ताह आई गिरावट की आंधी से भी ये शेयर काफी प्रभावित हुआ। आज कोचीन शिपयार्ड का शेयर 1,571.50 रुपये के स्तर पर आ गया है।

    इसी तरह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर भी पीक लेवल से 45 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुके हैं। जुलाई के महीने में कंपनी के शेयर 2,833.80 रुपये के स्तर पर थे, लेकिन आज ये शेयर 1,543 रुपये के स्तर पर बंद हुए। सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर में भी पीक लेवल से 41 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इरकॉन के शेयर 15 जुलाई को 351.60 रुपये के स्तर पर थे लेकिन आज कंपनी के शेयर 207 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

    इसी तरह एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत डायनामिक्स के शेयर 1,794.70 रुपये के अपने शिखर से 37 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क कर आज 1,122.95 रुपये के स्तर पर आ गए। इसके अलावा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का शेयर भी 37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 229 रुपये से फिसल कर 144.44 रुपये के स्तर पर आ गया है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) और ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली पीएसयू कंपनी रेलटेल के शेयर 617.80 रुपये के अपने सर्वोच्च स्तर से 36 प्रतिशत लुढ़क कर आज 396 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

    पीएसयू कंपनियों में अगर पावर सेक्टर की बात की जाए तो पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) और बीएचईएल जैसी कंपनियों के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 25 से 30 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। पावर सेक्टर में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन भी गिरावट का शिकार हुआ है लेकिन इसकी गिरावट अभी तक 10 प्रतिशत के दायरे में ही सीमित है। इनके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य कंपनियों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयर भी अपने पीक लेवल से 20 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में करेक्शन की चेतावनी, 70 हजार तक गिर सकता सोने का भाव
    Next Article मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      May 27, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावटv

      May 27, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
      • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
      • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
      • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
      • नेपाल में कैंसर की दवाओं की भारी किल्लत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version