Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधानसभा चुनाव में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उल्लंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर
    Top Story

    विधानसभा चुनाव में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उल्लंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान इंफोर्समेंट एजेंसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करें, इसकी मॉनिटरिंग हर स्तर पर की जायेगी। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए निर्वाचन के कार्यों में लगे पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया जाये। सोमवार को सभी जिलों में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारियों के लिए आॅनलाइन माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र को वह संबोधित कर रहे थे।

    श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी एफएसटी एवं एफएसटी के द्वारा अवैध निर्वाचन व्यय एवं एमसीसी उल्लंघन के मामलों पर पैनी नजर रखी जानी है। एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारियों को अपने नजदीकी थाना एवं मुख्यालय स्तर से दिये गये संपर्क सूत्र से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना है। निर्वाचन के दौरान बने सभी चेकपोस्टों पर प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जायेगी। साथ ही सभी चेकपोस्टों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। चेकपोस्ट पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी चेक पोस्टों में आवश्यकतानुसार सीएपीएफ की प्रतिनियुक्त करते हुए निर्वाचन के दौरान प्रतिबंधित सामग्रियों जैसे अवैध शराब, अवैध कैश, हथियार आदि जिससे निर्वाचन को प्रभावित किया जा सकता है, उसके आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रखी जानी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का अनुपालन करते हुए कार्रवाई करें।

    इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी के कर्तव्यों एवं एथिकल वोटिंग से संबंधित माइकिंग, कम्युनिकेशन प्लान, सी-विजिल आदि से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा उपयोग में आने वाले मोबाइल एप्लीकेशनों के इंस्टालेशन एवं इनके क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सभी जिलों के एफएसटी एवं एसएसटी के पदाधिकारी आॅनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयह इडी की नहीं, बल्कि राजनीतिक छापेमारी है: मंत्री मिथिलेश ठाकुर
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में बननेवाले झारखंड भवन का किया शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version