Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»छात्रों को सपने पूरे करने में कोई रुकावट नहीं आने देंगे : सुदेश महतो
    झारखंड

    छात्रों को सपने पूरे करने में कोई रुकावट नहीं आने देंगे : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा मिड डे मील
    -प्रगति प्रयास फाउंडेशन के की ओर से संचालित युवा मध्याह्न भोजन योजना का सुदेश महतो ने किया शुभारंभ
    -9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए सिल्ली में युवा मध्याह्न भोजन योजना की हुई शुरूआत

    सिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के बच्चों को अपने सपने पूरे करने में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आये यह हमारी प्राथमिकता है। इसी कड़ी में हाइस्कूल के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना की शुरूआत की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए यह किचन वरदान साबित होगा।
    उक्त बातें सिल्ली विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए युवा मध्याह्न भोजन योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कहीं। इस योजना के तहत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा। इसका संचालन प्रगति प्रयास फाउंडेशन के द्वारा किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि विद्यर्थियों को नि:शुल्क बस सेवा स्टूडेंट एक्सप्रेस, नि:शुल्क उड़ान कोचिंग सेंटर, स्मार्ट क्लास, वीआर लैब जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। हमारी तैयारी शिक्षा के क्षेत्र में जल्द नये और व्यापक बदलाव लाने की है। हम यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी वजह से उनके बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आयेगी। मौके पर उपस्थित प्रगति प्रयास फाउंडेशन के चेयरपर्सन अंकित जैन ने कहा कि आज सिल्ली स्टेडियम के समीप स्थापित यह किचन सुदेश की सोच का नतीजा है।

    युवा मध्याह्न भोजन योजना से 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत देश में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिड डे मील मिलेगा। सिल्ली स्टेडियम के पास बने मेगा किचन में खाना पकाया जायेगा और फिर यहां से पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हाइस्कूलों में यह खाना गरमा गरम पहुंचाया जायेगा।

    इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सचिव सुनिल सिंह, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, चितरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जितेंद्र बड़ाइक, आरती देवी, सुसैन प्रमाणिक, रंगबहादुर महतो, बबलू खान इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलिया भट्ट और शारवरी की फिल्म ‘अल्फ़ा’ दिसंबर, 2025 को होगी रिलीज़
    Next Article डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाने की इतनी जल्दी क्या थी यूपीएससी ने सरकार से पूछा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version