Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विस चुनावः हरियाणा में मतदान के दौरान रोहतक व नूंह में हिंसा, 30 जख्मी
    देश

    विस चुनावः हरियाणा में मतदान के दौरान रोहतक व नूंह में हिंसा, 30 जख्मी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रदेश में 03 बजे तक 49.13 प्रतिशत मतदान
    चंडीगढ़। हरियाणा में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम तीन बजे तक राज्य में औसतन 49.13 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान रोहतक और नूंह जिले में दो गुटों में संघर्ष के दौरान कम से कम 30 लोग जख्मी हो गये।

    रोहतक जिले के महम में सुबह हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व विधायक बलराज कुंडू व उनके निजी सहायक के कपड़े फाड़ने के बाद गांव भराण में बलराज कुंडू के भाई शिवराज कुंडू जब बूथ पर गए तो कुछ युवकों ने पुलिस व पैरामिलिट्री की मौजूदगी में उन पर हमला बोल दिया। पुलिस मूकदर्शक बनकर सारा घटनाक्रम देखती रही। इस बीच यहां कुंडू के समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दबंगों ने शिवराज कुंडू को बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।

    महम विधानसभा हलके की ही एक वीडिया वायरल हो रही है जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला को गली में घसीटते हुए ले जा रही हैं। इस बीच नूंह में तीन जगहों पर पथराव व मारपीट की खबर है। नूंह में कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पथरबाजी की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद नूंह में अंतिम पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में 03 बजे तक औसतन 49.13 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला जिले में 49.39, भिवानी में 50.31, चरखी दादरी में 47.8, फरीदाबाद जिले में 41.74, फतेहाबाद जिले में 52.46, गुरुग्राम में 38.61, हिसार जिले में 51.25, झज्जर जिले में 49.68, जींद जिले में 53.94, कैथल जिले में 50.58, करनाल जिले में 49.17, कुरुक्षेत्र जिले में 52.13, महेंद्रगढ़ जिले में 53.67, नूंह जिले में 56.59, पलवल जिले में 56.02, पंचकूला जिले में 42.60, पानीपत जिले में 49.40, रेवाड़ी जिले में 50.22, रोहतक जिले में 50.62, सिरसा जिले में 48.78, सोनीपत जिले में 45.86, यमुनानगर जिले में 56.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में बाढ़ प्रभावित 12 जिले आपदाग्रस्त घोषित
    Next Article इतिहास के पन्नों 6 अक्टूबरः 1860 में पारित हुआ भारतीय दंड विधान
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version