Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर
    बिजनेस

    रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई/नई दिल्‍ली। देश के उद्योगपति अनमोल रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बुधवार रात करीब 11:00 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी से लेकर एसबीआई चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने उनके निधन को सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।

    देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जारी बयान में कहा, ‘‘यह भारत और भारतीय उद्योग के लिए बेहद दुखद है। रतन टाटा का निधन केवल टाटा समूह के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ी क्षति है।’’ उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा के निधन से मुझे बेहद दुख पहुंचा है। मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है। उनके साथ मेरी हर एक मुलाकात ने मुझे प्रेरित किया है…रतन टाटा आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे…।’’

    आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने जारी बयान में कहा है कि रतन टाटा के निधन से भारत और भारतीय उद्योग जगत ने एक दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया। उनके फैसलों ने आर्थिक वृद्धि से परे लोगों के जीवन तथा उद्योगों को प्रभावित किया है। पिछले कई दशकों से मेरे परिवार और मेरी कई पीढ़ियों का उनके साथ करीबी संबंध रहा है। उन्‍होंने टाटा समूह के बेहतरीन आदर्शों को मूर्त रूप दिया। उनकी विरासत भारतीयों की भावी पीढ़ियों को ईमानदारी के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

    महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने ‘एक्स’ पोस्‍ट पर लिखा कि रतन टाटा का दृष्टिकोण व्यवसाय से परे था, जिसने एक पीढ़ी को उद्देश्य और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

    टीवीएस मोटर कंपनी के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने जारी एक बयान में कहा कि दिवंगत रतन टाटा वास्तव में बेहतरीन कारोबारी थे, जिन्होंने देश को व्यापारिक हितों से ऊपर रखा और उनका दृष्टिकोण वास्तव में देश तथा उसके लोगों के लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ। श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘टाटा वास्तव में एक बेहतरीन कारोबारी थे, एक ऐसा उद्योगपति जो सदी में एक बार ही किसी देश को मिलता है।’’

    आरपीएसजी समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने जारी बयान में कहा कि रतन टाटा के निधन से ‘‘दुनिया ने सच्चे दूरदर्शी और मानवतावादी को खो दिया है।’’ गोयनका ने कहा है कि व्यापार और समाज के लिए रतन टाटा का अद्वितीय योगदान हमेशा उनकी विरासत रहेगा।

    अपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि रतन टाटा ने अनगिनत व्यक्तियों को प्रेरित किया। मैं उनके साथ हुई कुछ मुलाकातों को याद कर रही हूं और बेहद दुखी हूं…हर मुलाकात में उनकी बुद्धिमत्ता और दयालुता ने मुझे बहुत प्रभावित किया।

    वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। शेट्टी ने कहा कि रतन टाटा ने देश के औद्योगिक तथा परोपकारी परिदृश्य को आकार दिया है। उन्‍होंने कहा कि टाटा संस में उनके नेतृत्व ने कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और नवाचार को फिर से परिभाषित किया तथा टाटा समूह को नैतिक मूल्यों के साथ एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना-गया रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस
    Next Article उद्योगपति रतन टाटा के योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी: सीतारमण
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version