Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 330 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,842.47 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,367.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 43,013.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,329.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,492 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत लुढ़क कर 19,432.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,030.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 178.27 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,002.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत लुढ़क कर 2,608.99 अंक के स्तर तक आ गया है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,621.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,426.21 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 102.38 अंक यानी 0.44 प्रतिशत उछल कर 23,113.36 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,494.67 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,695.62 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 3,205.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणेः इडी ने राकांपा एपी नेता मंगलदास बांदल की 85 करोड़ की संपत्ति जब्त की
    Next Article मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं

      October 28, 2025

      सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ जयेश लॉजिस्टिक्स का आईपीओ, तीन नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग

      October 27, 2025

      देश के सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version