Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मामूली बढ़त के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट नजर आ रही है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,832.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 145.56 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,712.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 42,239.114 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,219.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,511.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत टूट कर 19,478.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 432.78 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,336.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,956 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,410.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.89 प्रतिशत टूट कर 3,558.40 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 375.49 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,325.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.09 प्रतिशत लुढ़क कर 2,589.19 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत फिसल कर 1,450.27 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,532.97 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,258.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनगदी की सूचना पर पुलिस जीडी गोयनका स्कूल में कर रही सर्च
    Next Article शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फिसले
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में ब्रिगेड होटल वेंचर्स की कमजोर शुरुआत, घाटे में आईपीओ निवेशक

      July 31, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      July 31, 2025

      अमेरिका के टैरिफ बम से दबाव में आया स्टॉक मार्केट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version