Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विरोध करने पर महिला की हत्या, चालक ने अंधेरी सड़क पर हेडलाइट बंद कर कुचला
    राज्य

    विरोध करने पर महिला की हत्या, चालक ने अंधेरी सड़क पर हेडलाइट बंद कर कुचला

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नदिया। नदिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रानाघाट के तहत आने वाले ताहेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस घटना में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृतक महिला का नाम तंद्रा विश्वास (32) है, जो अपने पति सुजन विश्वास के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

    पुलिस के अनुसार, सुजन विश्वास, जो स्थानीय औषधि व्यवसायी हैं, अपनी पत्नी तंद्रा को लेकर बाइक से रात को दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक इंजन वैन चालक से बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद इंजन वैन चालक ने एक पिकअप वैन को फोन करके बुलाया। झगड़ा सुलझने के कुछ समय बाद ही पिकअप वैन चालक ने अचानक अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और तंद्रा विश्वास को कुचलते हुए भाग निकला।

    सूत्रों के अनुसार, रविवार रात सुजन और तंद्रा बाइक पर ताहेरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में तंद्रा का चश्मा गिर गया, जिसे उठाने के लिए उन्होंने बाइक रोकी। उसी वक्त एक इंजन वैन आ रही थी और वैन चालक ने तंद्रा और सुजन के साथ गाली-गलौज की। सुजन ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। इसके बाद वैन चालक ने पिकअप वैन को फोन करके बुलाया। कुछ ही देर में पिकअप वैन चालक वहां पहुंचा और उसने सुजन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला सुलझने के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी दिशा में जाने लगे।

    लेकिन, पिकअप वैन चालक ने अचानक से अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई, हेडलाइट बंद की और तंद्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में तंद्रा के साथ दो और लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तंद्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुजन विश्वास का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और चालक पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

    रानाघाट की एसडीपीओ शैलजा दास ने सोमवार को कहा कि हमने पिकअप वैन चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

    सुजन विश्वास ने बताया, “हमने सोचा कि विवाद सुलझ गया है, लेकिन कुछ ही मिनटों में पिकअप वैन ने हेडलाइट बंद कर तेज रफ्तार से आकर मेरी पत्नी और अन्य लोगों को टक्कर मार दी। यह एक सोची-समझी हत्या है।”

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। यह हादसा इलाके में आक्रोश का कारण बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू को मिली 10 सीटों का पोस्टमार्टम, कहीं पलड़ा भारी, कहीं सीधी टक्कर, तो कहीं लगाना होगा जोर
    Next Article कोलकाता प्रेस क्लब में सौ से अधिक पत्रकारों को मिलेगा निशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version