Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख
    Jharkhand Top News

    किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान सह गोदाम में शुक्रवार अहले सुबह भीषण आग लग गई।

    आग से लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गये। अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुकान विजय अग्रवाल की थी। पिछले 3 साल से दुकान का संचालन किया जा रहा था। खुदरा के साथ-साथ थोक सामानों की भी बिक्री होती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है। सुबह साढ़े आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

     

    जानकारी के अनुसार विजय अग्रवाल अपने मकान में नीचे किराना के खुदरा और थोक दुकान चलाते थे। दुकान के पीछे दो गोदाम भी है। अचानक सुबह करीब 4:00 बजे दुकान में आग लग गई घर के लोगों ने आग लगता देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। बाद में सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण कामयाबी नहीं मिली।

     

    करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी, सारे सामान जलकर नष्ट हो गए थे। एक-एक करके तीन गाड़ी से आग बुझाई गई। दुकान और गोदाम का एक ही रास्ता रहने के कारण आग लगने पर गोदाम को जलने से बचाया नहीं जा सका।

     

    विजय अग्रवाल के अनुसार आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद स्पष्ट तौर पर जानकारी दी जाएगी। इसके बावजूद लाखों का नुकसान होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी

      October 30, 2025

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      चुनाव आयोग ने एआई से बनी सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

      October 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version