Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा सांसद पर हमला : प्रधानमंत्री के आरोपों पर भड़कीं ममता बनर्जी
    देश

    भाजपा सांसद पर हमला : प्रधानमंत्री के आरोपों पर भड़कीं ममता बनर्जी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के लिए राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

    ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सोमवार आधी रात के बाद साझा किए गए अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना किसी जांच या तथ्यों की प्रतीक्षा किए उत्तर बंगाल की प्राकृतिक आपदा को राजनीति से जोड़ दिया। उन्होंने लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और गहरी चिंता का विषय है कि भारत के प्रधानमंत्री ने उचित जांच से पहले ही एक प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण कर दिया। जब उत्तर बंगाल के लोग बाढ़ और भूस्खलन की विभीषिका से जूझ रहे हैं, तब राजनीति करना अत्यंत असंवेदनशील है।”

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन को बिना सूचना दिए केंद्रीय बलों के साथ भारी काफिला लेकर दुर्घटनास्थल का दौरा किया, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

    प्रधानमंत्री द्वारा तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार को सीधे दोषी ठहराने पर ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी प्रमाणित साक्ष्य, कानूनी जांच या प्रशासनिक रिपोर्ट का इंतजार किए बिना आरोप लगाए हैं। लोकतंत्र में कानून को अपनी गति से चलने देना चाहिए, दोष तय करने का अधिकार केवल न्यायिक प्रक्रिया को है, किसी राजनीतिक टिप्पणी को नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 08 अक्टूबर : आसमान की शान है हमारी वायुसेना
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
    shivam kumar

      Related Posts

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025

      राज्यपाल ने घायल भाजपा सांसद और विधायक से की मुलाकात, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version