Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
    Jharkhand Top News

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साहेबगंज जिÞले के बोरियो प्रखंड के बिंदेरी बंदरकोला गांव में सत्यनाथ साह नामक व्यक्ति पर अवैध रूप से पत्थर खनन करने का गंभीर आरोप है। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में दी है। पत्र में बताया गया है कि सत्यनाथ साह को जिला खनन विभाग से 4 एकड़ जमीन पर पत्थर निकालने की लाइसेंस (लीज) मिली थी। लेकिन आरोप है कि वह करीब 20 एकड़ जमीन पर अवैध खनन कर रहा है, जिससे राज्य सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।

    यह मामला बोरियो प्रखंड के उपप्रमुख कैलाश प्रसाद ने उठाया था। उन्होंने इस संबंध में साक्ष्य और आवेदन भी दिये हैं। इसके बाद जिला उपायुक्त ने जांच के आदेश दिये और अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम बनायी गयी। जांच में सत्यनाथ साह द्वारा लीज से बाहर की जमीन पर खनन की पुष्टि भी हो गयी। बाबूलाल मरांडी ने पत्र में लिखा है कि जांच में सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद खनन पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा, अवैध खनन रोकने की मांग करने वाले कैलाश प्रसाद पर झूठा केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया और धमकी दी गयी कि अगर आवाज उठाओगे तो अंजाम बुरा होगा। पत्र में यह भी बताया गया है कि कैलाश प्रसाद ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और दुमका डीआइजी को भी पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि, सत्यनाथ साह पर अवैध खनन के लिए कड़ी कार्रवाई की जाये। राज्य को जो राजस्व नुकसान हुआ है, उसकी वसूली की जाये। अवैध खनन पर तुरंत रोक लगायी जाये। कैलाश प्रसाद की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, ताकि उन्हें और उनके परिवार को कोई नुकसान न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025

      विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version