रांची। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा हो गई है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे। 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है।
बाबूलाल सोरेन लड़ेंगे घाटशिला उपचुनाव, भाजपा ने की घोषणा
Previous Articleज्वेलर्स दुकान से सोने की चेन की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Related Posts
Add A Comment