Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया
    स्पोर्ट्स

    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शारजाह। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को शुक्रवार देर रात दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 147 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अफगानिस्तान की लगातार चौथी टी20 हार रही, जिनमें से तीन बांग्लादेश के खिलाफ आई हैं।

    गेंदबाजी में शोरिफुल इस्लाम (1/13), मोहम्मद सैफुद्दीन (0/22) और नासुम अहमद (2/25) ने किफायती स्पेल डालकर अफगानिस्तान को 147/5 तक सीमित कर दिया। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और आज दोनों ओपनर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर तक स्कोर 16/2 था और पांचवें में सैफ हसन भी चलते बने। मात्र 24 पर तीन विकेट गिरने के बाद जिम्मेदारी शमीम हुसैन और जाकेर अली पर आई। दोनों ने 56 रनों की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस लाया।

    जाकेर अली (32) ने राशिद खान को छक्का और चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। शमीम (33) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। नुरुल हसन ने अहम मौके पर मोहम्मद नबी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े और मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, ओमरजई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ा दीं। अंतिम 12 गेंदों पर 19 रन चाहिए थे, लेकिन नूर अहमद ने 19वें ओवर में 17 रन लुटा दिए और शोरिफुल ने आखिरी ओवर में चौका मारकर जीत दिला दी।

    इससे पहले, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 37 गेंदों पर 38 रन बनाए जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज (30) ने कुछ अच्छे शॉट खेले। नबी ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 147 तक पहुंचाया लेकिन यह स्कोर जीत के लिए नाकाफी रहा।

    संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
    अफगानिस्तान: 147/5 (20 ओवर) – इब्राहिम जादरान 38, गुरबाज 30; नासुम अहमद 2/25, रिशाद हुसैन 2/45।

    बांग्लादेश: 150/8 (19.1 ओवर) – शमीम हुसैन 33, जकर अली 32; ओमरजई 4/23, राशिद खान 2/29

    परिणाम: बांग्लादेश 2 विकेट से विजयी, सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान शुरू
    Next Article लंदन स्पिरिट के नए मुख्य कोच बने एंडी फ्लावर
    shivam kumar

      Related Posts

      लंदन स्पिरिट के नए मुख्य कोच बने एंडी फ्लावर

      October 4, 2025

      भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार, मनीषा चौहान होंगी कप्तान

      October 3, 2025

      बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त

      October 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री
      • चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
      • देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
      • कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
      • गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version