Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दीपावली से पहले ताजपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर नगर परिषद के कर्मी
    राज्य

    दीपावली से पहले ताजपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर नगर परिषद के कर्मी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। नगर परिषद ताजपुर के सफाईकर्मी रविवार से हड़ताल पर चले गए, जिससे पूरे शहर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। दीपावली पूर्व सफाई को लेकर विशेष तैयारी की जा रही थी, लेकिन अचानक हुई हड़ताल से जगह-जगह कचरे के अंबार लग गए हैं।जानकारी के अनुसार, रविवार को कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने सब्जी मंडी स्थित पोखर क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

    इस दौरान उनके द्वारा सुपरवाइजर और कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा। नाराज कर्मियों ने विरोधस्वरूप ठेला और ट्रैक्टर में भरा कचरा नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर फेंक दिया। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी। बताया जाता है कि कार्यपालक पदाधिकारी पूर्व में भी ताजपुर नगर परिषद में पदस्थापित रह चुके हैं, और उस समय भी सफाईकर्मियों व वार्ड पार्षदों से विवाद की स्थिति बनी थी।

    सफाई एजेंसी के संचालक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कर्मियों से बातचीत की जा रही है। वहीं स्वच्छता प्रबंधक मिथुन कुमार ने कहा कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए संवाद की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर, कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर कर्मियों को केवल फटकार लगाई गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर पर कफन बांध भाजपा से बगावत कर अजय झा पहुंचे नामांकन को
    Next Article बागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह
    shivam kumar

      Related Posts

      याेगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

      December 2, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा

      December 1, 2025

      बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

      November 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीयता का उद्घोष है पीएमओ-राजभवनों का नाम बदलना
      • प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई
      • रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड शराब घोटाला: आईएएस अमित कुमार को एसीबी का समन
      • लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version