Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!
    राज्य

    बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पेंच फंस गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे और जनता दल (यूनाइटेड) को विधानसभा सीटों के आवंटन पर कड़ी नाराजगी जताई है।

    पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगीर, मोरवा और सोनबरसा विधानसभा सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-आर) को दिया गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उतारने की योजना है। इसी तरह तारापुर विधानसभा सीट भाजपा के खाते में आ गई है। नीतीश कुमार के गृह जिले में भी सीट बंटबारे को लेकर वे नाखुश है। नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अपनी चिंताओं से अवगत कराया और उनसे सीट बंटवारे पर भाजपा के साथ फिर से बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है। नीतीश कुमार ने उन नौ सीटों पर आपत्ति जताई, जो पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पास थीं और उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सीटें उनकी पार्टी के पास ही रहनी चाहिए।

    मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास तक और राष्ट्रीय कार्यकारी संजय झा के आवास पर लगातार बैठक होती रही। विधिवत रूप से घोषणा नहीं होने के बावजूद नीतीश कुमार ने पहले चरण के उम्मीदवारों को सिंबल बांटना भी शुरू कर दिया है। नीतीश ने पहले चरण के अधिकांश नेताओं को सिंबल दे दिया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव एक बार फिर से सुपौल से नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा महनार से, मोकामा से अनंत सिंह आदि प्रमुख नाम हैं। इससे पहले आज अनंत सिंह पूजा-पाठ करते नजर आए।सोमवार को भी पूरे दिन बैठक होती रही। बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी के बीच सोमवार को कई चरण की बैठक हुई।

    दरअसल, नीतीश कुमार की नाराजगी जदयू की कई सीटिंग सीट पर है, जिसे लोजपा-आर को दिया गया है। सोनबरसा से जदयू के रत्नेश सदा विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। उनकी सीट को लेकर भी चर्चा थी कि उसे लोजपा-आर को दिया गया है, लेकिन नीतीश कुमार की तरफ से पार्टी के विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ ने रत्नेश सदा को सिंबल दे दिया है। इसी तरह वैशाली सीट, नालंदा जिले की कुछ सीट पर नीतीश कुमार की नाराजगी है। आधा दर्जन से अधिक सीटें ऐसी हैं, जो विवाद में हैं। तारापुर सीट भी जदयू के पास थी, लेकिन उसे भाजपा को देने की बात आ रही थी। तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद चुनाव लड़ना चाह रहे थे। अंदर खाने से जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार को मनाने के लिए खुद अमित शाह पटना आने वाले हैं।

    दूसरी ओर आज सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजग दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में राजग के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।

    जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा कि विपक्ष घबरा गया है। राजग में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे राजग के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को घोषणा की थी कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा-आर 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह-छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

    हालांकि, बिहार में सत्तारूढ़ राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा के तुरंत बाद मतभेद सामने आ गए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जिन्हें छह-छह सीटें मिली थीं, ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अपनी नाराज़गी जताई थी।

    सीट बंटवारे पर टिप्पणी करते हुए, जीतन राम मांझी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “आलाकमान ने जो फैसला किया है, उसे हमने स्वीकार कर लिया है। लेकिन हमें सिर्फ़ छह सीटें देकर, उन्होंने हमें कम करके आंका है। चुनावों में इसका राजग को नुकसान हो सकता है।”

    इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे की घोषणा के बाद देर रात एक्स पर एक पोस्ट में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा, “प्रिय मित्रों/सहयोगियों, मैं आपसे क्षमा चाहता हूं। हमें मिली सीटों की संख्या आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। मैं समझता हूं कि इस फैसले से उन साथियों को ठेस पहुंचेगी, जो हमारी पार्टी के उम्मीदवार बनने की ख्वाहिश रखते थे।”

    उन्होंने कहा, “आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। हालांकि, मुझे यकीन है कि आप सभी मेरी और पार्टी की सीमाओं को समझते हैं। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि आप अपना गुस्सा शांत होने दें और फिर आपको खुद एहसास होगा कि यह फैसला कितना सही या गलत है। बाकी तो समय ही बताएगा।”

    अब जानकारों का ऐसा मानना है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग के फार्मूले में बदलाव संभव हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी
    Next Article भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती
    shivam kumar

      Related Posts

      शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

      October 14, 2025

      पटाखा निर्माण के दौरान विस्फो’ट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश

      October 14, 2025

      राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले

      October 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version