Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
    Jharkhand Top News

    छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‎तुष्टिकरण की राजनीति करना महागठबंधन का चरित्र
    ‎पटना। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर महापर्व छठ पूजा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान से बिहार और पूर्वांचल की माताएं और बहनें आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस महापर्व में बहनें 36 घंटे तक बिना अन्य जल ग्रहण किए हुए निर्जला व्रत करती हैं। इस पावन त्यौहार को जिस तरह से उन्होंने ड्रामा करार दिया, इससे हम सभी लोग बहुत ही आहत हैं।
    ‎
    ‎मंत्री ने कहा कि वह क्या जाने कि इस पर्व का क्या महत्व है? उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर्व को पहुंचाने में लगे हैं। वैसी स्थिति में राहुल गांधी का ड्रामा कहना कतई बर्दाश्त नहीं है।
    ‎
    ‎उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन के लोग न सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं, बल्कि उन्हें किसी की आस्था से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और यही इनका चरित्र है। सबसे आश्चर्य की बात है कि गठबंधन के सबसे प्रमुख साथी लालू यादव, राबड़ी देवी या तेजस्वी यादव ने भी इस पर एक शब्द नहीं कहा। जबकि राबड़ी देवी लगातार छठ करती हैं।
    ‎
    ‎उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन में शामिल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा भी बिहार के लोगों को गाली दी गई। बिहार के लोगों को बीमारी बताई गई, लेकिन उनके द्वारा एक शब्द नहीं कहा गया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। बिहार की जनता कभी भी यह बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार की माताएं और बहनें इसका जवाब जरूर देंगी।
    ‎
    ‎उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आज की सभा में काफी महिलाएं थीं और राहुल गांधी के इस बयान को लेकर उनमें काफी आक्रोश था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं महागठबंधन महिलाओं को अपमानित करने में जुटा है। उन्होंने कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
    ‎
    ‎बिहार के इस चुनाव में बिहार की बेटियां करारा जवाब देने वाली हैं। उन्होंने राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान को लेकर भी कहा कि हिंदुस्तान एक ही है और एक ही रहेगा। हिंदुस्तान कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है। हिंदुस्तान सबकी आत्मा में बसता है। आप हिंदुस्तान के दर्द को शायद नहीं समझते क्योंकि आपको देश से प्रेम नहीं है।
    ‎
    ‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ बिहार की बेटियां हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। यह रफ्तार रुकेगी नहीं, थमेगी नहीं, बल्कि यह रफ्तार और तेज गति के साथ आगे बढ़ेगी, यह बिहार की जनता तय कर चुकी है। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, मध्य प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा और प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे उपस्थित रहीं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
    Next Article पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      चुनाव आयोग ने एआई से बनी सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

      October 30, 2025

      नो-एंट्री विवाद मामला: 74 नामजद और 500 अज्ञात पर केस, 16 भेजे गए जेल

      October 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version