Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा-जदयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं
    झारखंड

    भाजपा-जदयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने कदमा के उलियान क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज किया और संबंधित विभागों से संपर्क कर समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें साफ-सफाई से जुड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में गंदगी के ढेर लगे हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और जल्द सुधार का भरोसा दिलाया।

    इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की समस्या भी बड़ी चिंता के रूप में सामने आई। कई इलाकों में अब भी अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों ने नई स्ट्रीट लाइट लगाने और पुरानी लाइटों को बदलने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि इस विषय पर संबंधित विभाग से तुरंत बात की जाएगी ताकि समस्या का समाधान जल्द हो सके।

    भाजपा और जदयू के पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी, जो अपने-अपने इलाकों की समस्याओं की पहचान और समाधान की दिशा में सक्रिय रूप से काम करेगी।

    अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कदमा के नीमतल्ला पथ, मधुसूदन पथ, बनियापाड़ा, उलियान हरि मंदिर लाइन, धोबी लाइन, उलियान मेन रोड, उलियान टैंक रोड, नर्मदा पथ, नजरुल पथ, बंधु पथ आदि इलाकों का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद स्थापित किया।

    इस जनसंपर्क कार्यक्रम में राकेश सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, टीटू दास, भीम सिंह, संजीव आचार्या, राणा प्रताप सिंह, धरन सिंह, केपी सिंह, उमेश ठाकुर, अजीत सिंह, डिपल विस्वास, रंजन भगत, राजन नायक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में आई मामूली बढ़त
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को होगी
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर

      October 13, 2025

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version