Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार की राजधानी पटना में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी
    देश

    बिहार की राजधानी पटना में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में मेट्राें ट्रेन चलने का इंतजार खत्म खाे गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बिहार काे पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पटना मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद खुद मेट्रो ट्रेन में बैठकर पहले सफर का अनुभव किया। उद्घाटन के दौरान मेट्रो में राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने आज कॉरिडोर वन के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन के बाद मेट्रो पाटलिपुत्र आईएसबीटी के पास बने डिपो से निकली और सबसे पहले न्यू आईएसबीटी स्टेशन पहुंची। यह पटना मेट्रो का पहला स्टेशन होगा। यहां से मेट्रो जीरो माइल स्टेशन होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक चलेगी। फिलहाल इसी तीन स्टेशनों के बीच परिचालन शुरू किया जा रहा है।

    पटना मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए हर 20 मिनट के अंतराल पर प्रत्येक स्टेशन पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी। प्रतिदिन मेट्रो 40 से 42 फेरे लगाएगी। पटना मेट्रो में 3 कोच वाली रैक चलाई जाएगी, जिसकी कुल क्षमता 945 यात्रियों की है। प्रत्येक कोच में लगभग 305 यात्री सफर कर सकते हैं। एक कोच में 147 यात्री बैठकर और शेष खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए हर कोच में 12 सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

    मेट्रो फिलहाल न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक चलेगी। इसी साल इसका विस्तार खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक की जाएगी। पूरा परिचालन शुरू होने पर तीन कोच वाली मेट्रो में प्रति ट्रिप लगभग 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे। किराए की बात करें तो आइएसबीटी से जीरो माइल का किराया 15 रुपये, वहीं न्यू आइएसबीटी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का किराया 30 रूपये तय किया गया है। यानी पटना मेट्रो का फिलहाल न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रहेगा।

    मेट्रो के कोच को मधुबनी पेंटिंग से खास तौर पर सजाया गया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। कोचों में गेट, खिड़कियों और अंदरुनी हिस्सों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा के खंडहर जैसे बिहार के विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के आकर्षक स्टिकर लगे हैं। मेट्रो ट्रेन के इस उद्घाटन के साथ पटना में आधुनिक यातायात का नया युग शुरू हो गया है, जो शहरवासियों के लिए रोजमर्रा की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग की घटना पर दुख जताया
    Next Article विजय कुमार मल्होत्रा ने राजनीति, जनसेवा और खेल जगत में अमिट छाप छोड़ीः मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

      October 6, 2025

      शिक्षा और नवाचार आधारित अनुसंधान से ही विकास संभव: गडकरी

      October 6, 2025

      विजय कुमार मल्होत्रा ने राजनीति, जनसेवा और खेल जगत में अमिट छाप छोड़ीः मोदी

      October 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
      • इजराइली हमलों में गाजा में 24 घंटों में 65 फिलिस्तीनी मारे गए
      • ट्रंप प्रशासन ने नहीं माना संघीय अदालत का फैसला, नेशनल गार्ड के 200 जवान पोर्टलैंड में तैनात
      • फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर-1’ का जलवा, 4 दिनों में बजट से ज्यादा कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version