Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
    Jharkhand Top News

    ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ शहर में कॉलेज के समीप एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया। उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार शंकर महतो रजरप्पा थाना क्षेत्र के बहातु जमीरा गांव का रहने वाला है।

    वारदात के बाद साइकिल से थाने पहुंचा हत्यारा
    सुनील सिंह की हत्या करने के बाद शंकर महतो जरा भी घबराया नहीं। उसने कुल्हाड़ी को अपने कमरे में ही छोड़ दिया और साइकिल उठाकर सीधे रामगढ़ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहयोगी सुरक्षा गार्ड सुनील सिंह की हत्या कर दी है।

    हत्या के पीछे की शंकर ने बताई वजह
    रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शंकर महतो ने अपने गुस्से का कारण भी बताया है। उसने कहा कि उससे जितना काम कराया जाता था, उसके एवज में मिलने वाली रकम कम थी। इसके अलावा सुनील सिंह अक्सर मालिक से उसकी शिकायत करता था। जिसकी वजह से उसे डांट भी पड़ती थी। बुधवार को भी सुनील सिंह के द्वारा ऐसी ही हरकतें की गई थी। रात में शंकर महतो ने शराब पी और नशे की हालत में सुनील सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कनपटी पर कई बार वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही सुनील सिंह की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिकटी की निर्वाची पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा
    Next Article अलग-अलग दुर्घटना में एक बच्चे सहित दो की मौत, सड़क जाम
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version