Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
    Jharkhand Top News

    कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जिले के दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई।

    घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

    जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से वहां बड़ा नुकसान टल गया।

    आधिकारिक तौर पर आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक विकास यादव और कपड़ा दुकान मालिक अजीत कुमार मेहता के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें करीब 80 से 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय रेस्टोरेंट मालिक विकास यादव इमारत के निचले हिस्से में सो रहे थे। उन्होंने धुआं देखकर बाहर निकलने पर देखा कि पूरी दुकान आग की चपेट में है। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को आग के प्रति सतर्क किया। इसके बाद हजारीबाग फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकलकर्मियों ने रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

    घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
    Next Article बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत

      October 23, 2025

      महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद

      October 22, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द

      October 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
      • महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत
      • बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
      • कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version