Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हमास ने एक और मृत बंधक का ताबूत इजराइल को सौंपा
    दुनिया

    हमास ने एक और मृत बंधक का ताबूत इजराइल को सौंपा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव। इजराइल के सैन्य अधिकारी आज सुबह एक और बंधक के शव का ताबूत लेकर गाजा पट्टी से यहां पहुंचे। इस ताबूत में अवशेष हैं। हमास ने शुक्रवार देररात ताबूत रेडक्रॉस को सौंपा। इसके बाद रेडक्रॉस के अधिकारी ताबूत को लेकर गाजा-इजराइल सीमा पर पहुंचे और उसे इजराइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के अफसरों के हवाले कर दिया। ताबूत को तेल अवीव के अबू कबीर फोरेंसिक संस्थान पहुंचाया गया है।

    द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ ने सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ ताबूत को इजराइली झंडे लपेटा और तत्काल इजराइल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने कहा था कि उसने सभी मृत बंधकों को वापस कर दिया था। हमास ने कहा था कि और भी शव मलबे में दबे हो सकते हैं, उसे खोजने में वक्त लगेगा। अगर आज सौंपे गए शव की पहचान इजराइली बंधक के रूप में हो जाती है तो 18 और बंधकों के शव की वापसी बाकी रह जाएगी। युद्धविराम समझौते में हमास ने 28 शव लौटाने पर सहमति जताई थी।

    आईडीएफ ने कहा कि रेडक्रॉस ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में हमास से यह ताबूत लिया। यहां शुक्रवार की सुबह की फुटेज और तस्वीरों में हमास के आतंकी हमाद टाउन आवासीय परिसर में खुदाई करते दिखाई दे रहे थे। अरब मीडिया ने तो एक बंधक का नाम भी लिया है, जिसका शव संभवतः उस इलाके में एक सुरंग में दबा हुआ था।

    अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने शनिवार तड़के एक्स पोस्ट में बंधकों के परिवारों से आधिकारिक पहचान की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया है। शुक्रवार देररात एक पोस्ट में, आईडीएफ ने कहा कि रेडक्रॉस दक्षिणी गाजा पट्टी में बैठक स्थल की ओर जा रहा है, जहां एक मृतक बंधक का ताबूत उसे सौंप दिया जाएगा।” हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने शुक्रवार को कहा था कि वह शव सौंप रही है।

    यह घोषणा हमास के बुधवार को दिए गए उस बयान के बाद आई ,जिसमें कहा गया था कि उसने गाजा में मौजूद सभी इजरायली बंधकों के अवशेष सौंप दिए हैं। गाजा शांति योजना में हमास से 13 अक्टूबर तक सभी शेष बंधकों (20 जीवित और 28 मृत) को सौंपने का आह्वान किया गया था। पिछले सप्ताह शांति योजना के लागू होने के बाद से हमास पर इजरायली बंधकों के अवशेषों को सौंपने में देरी करने का आरोप लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंभीर आरोपों में फंसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन जमानत पर रिहा
    Next Article काठमांडू में फिर निषेधाज्ञा लागू, दो माह तक सभा-जुलूस, धरना व प्रदर्शन पर रोक
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान में तीन स्थानों पर 20 आतंकी ढेर, सैन्य प्रमुख मुनीर ने अफगानिस्तान को चेताया

      October 18, 2025

      पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज में खेलने से किया इनकार

      October 18, 2025

      काठमांडू में फिर निषेधाज्ञा लागू, दो माह तक सभा-जुलूस, धरना व प्रदर्शन पर रोक

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version