Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री
    देश

    भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय नौसेना को हिंद महासागर के ‘गार्जियन’ की संज्ञा दी और आईएनएस विक्रांत से कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के सबसे बड़े रक्षा निर्यातक देशों में शामिल करना है।

    प्रधानमंत्री मोदी दीपावली के अवसर पर गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौ सैनिकों का साहस बढ़ाने पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारी सेनाएं तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। हमारी सेना ने हजारों ऐसे सामानों की सूची बनाई है जिन्हें अब बाहर से नहीं मंगाया जाएगा ।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए तीनों सेनाओं के जबरदस्त समन्वय की प्रशंसा की और कहा कि इसके चलते पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा भारतीय नौसेना के पैदा किए भय, भारती वायु सेवा के अद्भुत कौशल और भारतीय सेना की जाबाजी के समन्वय जबरदस्त समन्वय ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

    प्रधानमंत्री ने आईएनएस विक्रांत को आत्मनिर्भर भारत का शीर्ष स्तंभ बताया और कहा कि महासागर को जीता हुआ स्वदेशी आईएनएस विक्रांत भारत की सैन्य क्षमता का प्रतिबिंब है । उन्होंने कहा, “विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम, विशिष्ट है, विशेष है। यह 21वीं सदी में भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

    उन्होंने कहा कि जिस दिन देश को स्वदेशी आईएनएस विक्रांत मिला था, उसी दिन भारतीय नौसेना ने गुलामी के एक बड़े प्रतीक चिन्ह का त्याग कर दिया था। हमारी नेवी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से नया ध्वज अपनाया था। देश की सेना को अपना परिवार बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर बार की तरह इस बार भी अपने परिजनों के साथ दीपावली मनाने आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे भी अपने परिवारजनों के बीच दिवाली मनाने की आदत पड़ गई है। इसलिए मैं आप सब परिजनों के बीच दिवाली मनाने चला आता हूं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत
    Next Article NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई

      December 4, 2025

      याेगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

      December 2, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा

      December 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीयता का उद्घोष है पीएमओ-राजभवनों का नाम बदलना
      • प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई
      • रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड शराब घोटाला: आईएएस अमित कुमार को एसीबी का समन
      • लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version