Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमीन विवाद में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या
    Top Story

    जमीन विवाद में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा (40) की हत्या कर दी गयी। मुन्ना पर टांगी से तीन बार हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुन्ना पिछले सात साल से झामुमो में थे एवं दूसरी बार पांकी प्रखंड अध्यक्ष बने थे।

    मुन्ना सिन्हा ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ घर से कुछ दूर खेत पर गए थे। खेत की जोतायी हो रही थी। इसी क्रम में अरूण ठाकुर पिता स्व. महावीर ठाकुर से पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी हुई। इसी क्रम में अरूण की पत्नी चांदनी देवी ने अपने पति को टांगी थमा दिया। हाथ में टांगी मिलते ही अरूण ने मुन्ना पर तीन बार वार किया। गर्दन, सिर और आगे के हिस्से में टांगी लगा। उन्हें इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एमएमसीएच रेफर किया गया।

    अस्पताल में मुन्ना की मां चिंतामणी देवी ने घटना की पूरी जानकारी दी। चिंतामणी के अनुसार मुन्ना एकलौता पुत्र था। अरूण ठाकुर एवं उसके परिवार के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा है। उन्हें थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि मुन्ना के साथ इस तरह की घटना हो जायेगी। अरूण की पत्नी ने अपने पति को टांगी थमा कर मुन्ना की हत्या करायी। मुन्ना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक डेढ वर्ष का और एक पांच वर्ष का। दोनों पुत्री है।

    घटना की जानकारी मिलने पर पांकी थाना से एसआई और पुलिस जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद होने की सूचना है। घटना के बाद से आरोपित अरूण ठाकुर और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए हैं।

    इधर, घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एमएमसीएच पहुंचे एवं मुन्ना की मां चिंतामणि देवी से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं जिला प्रशासन से आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में हत्या कही से ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हत्या कर देने से जमीन विवाद का हल कभी नहीं हो सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रमोशन के बाद रामगढ़ एसपी ने दो पदाधिकारियों के कंधे पर लगाया स्टार
    Next Article रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

      October 14, 2025

      झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

      October 14, 2025

      चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

      October 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version