Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
    Jharkhand Top News

    अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में हुए कथित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

    शनिवार को चाईबासा के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में मधु कोड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नोवामुंडी रेलवे साइडिंग नंबर-5 के पास अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि कई ट्रक, लोडर और जेसीबी मशीनें लौह अयस्क की लोडिंग कर रही थीं।

    उन्होंने बताया कि मौके से उन्होंने दो लोडेड ट्रक, एक जेसीबी और एक पेलोडर सहित कई वाहनों को जब्त कर पुलिस को सौंपा, लेकिन थाना प्रभारी ने कई घंटे बाद भी कार्रवाई की और तीन दिन बीतने के बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

    मधु कोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि जिला खनन पदाधिकारी ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया और मामले की जांच में लापरवाही बरती। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला गंभीर अनियमितता और मिलीभगत को दर्शाता है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नोवामुंडी थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य की राष्ट्रीय संपत्ति और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025

      विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version