Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी
    Top Story

    महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यह ऑडियो नहीं, जुल्म का दस्तावेज है
    नौकरी भी जायेगी, बेटा का भी, हम रवानी हैं, इसलिए बोल रहे हैं
    आजाद सिपाही संवाददाता
    महुदा। कभी क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने वाला महुदा इंटर महाविद्यालय आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। शिक्षा की मशाल थामे यह कॉलेज अब साजिशों, धमकियों और तानाशाही के अंधेरे में घिरता जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि सीएल रवानी को खुलेआम धमकाया जा रहा है। इस ऑडियो में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक एवं बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष शंकर रवानी की आवाज स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है, ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसमें वे न सिर्फ शिक्षक को अयोग्य बताते हैं, बल्कि उनके बेटे को कॉलेज से निकाल-बाहर करने की बात करते हैं। वे कहते हैं…
    आपका बेटा नेतागिरी करेगा? आपका बेटा है भी या नहीं, पहले ये बताइये। आपका कुछ नहीं सुनेगे… नौकरी जायेगी और बेटा का भी जायेगा। हम रवानी हैं, इसलिए बोल रहे हैं।
    यह केवल एक ऑडियो नहीं, बल्कि उस जुल्म का दस्तावेज है, जो वर्षों से महाविद्यालय के भीतर गहराता चला आ रहा है। जब शिक्षक प्रतिनिधि पलट कर जवाब देते हैं कि गोली मारने की धमकी दे दी तो मार ही दीजिए, तो उनका यह दर्द और बेबसी साफ झलकती है। यह उस डर और असहायता की चीख है, जो अब शब्दों में फूट पड़ी है।

    कॉलेज के भीतर एक खास दबंग वर्ग की तानाशाही लगातार शिक्षकों और कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों को कुचल रही है। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए कुछ लोग कॉलेज को अपनी निजी जागीर समझ बैठे हैं। जो सच बोलता है, उसे या तो धमकी दी जाती है या फिर कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

    बर्बादी की पटकथा
    महुदा इंटर महाविद्यालय की वर्तमान दशा किसी एक घटना की उपज नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहे षड्यंत्रों की परिणति है। कॉलेज के संरक्षक समझे जाने वाले प्रो सुरेश कुमार रजक और द्वारपाल गौतम कुमार रजक जैसे निष्ठावान व्यक्तियों को बिना किसी ठोस कारण के अस्थायी रूप से निष्कासित कर दिया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सच बोलने वालों के साथ ऐसा अन्याय पहले भी हो चुका है।

    छात्रावास भी खाली, भविष्य भी अधर में
    हाल ही में बाघमारा अंचलाधिकारी ने कल्याण विभाग द्वारा निर्मित छात्रावास को खाली करवा दिया। सवाल यह उठता है कि जो कॉलेज खुद स्थायित्व की लड़ाई लड़ रहा है, वह छात्रों को क्या आधार देगा? आज छात्र-छात्राओं का भविष्य कॉलेज की राजनीति और षड्यंत्रों के बीच कहीं खोता जा रहा है। पढ़ाई का माहौल दम तोड़ रहा है, और भविष्य की उम्मीदें खामोशी में बदलती जा रही हैं।

    परदे के पीछे से चलती है राजनीति
    सूत्रों की मानें तो महाविद्यालय की इस दुर्दशा के पीछे एक तथाकथित ‘बाघमारा नरेश’ का हाथ है, जिसके इशारे पर कॉलेज को गिरवी रखा गया है। यह दबंग अपने प्यादों के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों का शोषण करता है और कॉलेज की गरिमा को पैरों तले रौंदता है।

    एक मां की तरह थी ये संस्था
    महुदा इंटर महाविद्यालय कभी एक मां की तरह था, जो सीमित संसाधनों में भी अपने बच्चों को शिक्षित करता था, उन्हें सपना देखने और जीने का हौसला देता था। लेकिन आज वही मां अपनों के ही हाथों लुटी-पिटी, बेबस और कराहती नजर आ रही है। उसकी आंखों में नमी है, आवाज में खामोशी है, और भविष्य की ओर सिर्फ अंधकार पसरा हुआ है।

    अब समय है सवाल उठाने का
    क्या यह वही झारखंड है, जो शिक्षा को अधिकार मानता है? क्या यह वही संस्थान है, जिसे कभी गर्व से ‘शिक्षा का मंदिर’ कहा गया था? अगर अब भी हमने आवाज नहीं उठायी, तो आने वाली पीढ़ियों को सिर्फ एक उजड़े हुए महाविद्यालय की कहानी सुनाने को बचेगा। महुदा इंटर महाविद्यालय आज आपसे, हमसे, समाज से एक सवाल कर रहा है कि क्या आप उसकी आवाज बनेंगे? या यूं ही उसकी बेबसी पर चुप रहेंगे?

    बर्खास्तगी गलत: जैक सदस्य
    प्रो सुरेश कुमार रजक और द्वारपाल गौतम कुमार रजक की सेवा से बर्खास्तगी के मामले में जैक सदस्य सह प्राचार्य एएसएनएम कॉलेज, सिजुआ ने गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि महुदा इंटर महाविद्यालय में पूर्व से ही मनमानी होती रही है। नियमानुसार किसी भी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने के लिए न्यूनतम पांच सदस्यों की बैठक आवश्यक है, जिसमें कम से कम एक सरकारी पदाधिकारी—जैसे डीइओ, एसडीओ या जैक सदस्य—का हस्ताक्षर अनिवार्य होता है। यदि ऐसे पदाधिकारी का अनुमोदन नहीं है, तो बर्खास्तगी प्रक्रिया वैध नहीं मानी जा सकती। वहीं धमकी वाले वायरल ऑडियो की जानकारी से उन्होंने इनकार किया और कहा कि लौटने के बाद वे डीइओ और एसडीओ से इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेंगे।

    यह मुझे बदनाम करने की साजिश: शंकर रवानी
    बाल कल्याण समिति बोकारो के पूर्व अध्यक्ष सह निदेशक झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट प्रो शंकर रवानी ने कहा कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और यह उन्हें बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और बीते छह महीने से महुदा कॉलेज गये ही नहीं हैं। उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह षड्यंत्र रचा गया है। वे अपने वकील के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    सच्चाई को हराया नहीं जा सकता: प्रो आदित्य रवानी
    प्रो सीएल रवानी के पुत्र प्रो आदित्य रवानी ने कहा कि सच सामने है। महुदा कॉलेज अब तानाशाही का गढ़ बन चुका है। ऑडियो ने स्पष्ट कर दिया। अन्याय भले कुछ समय तक हावी रहे, लेकिन सत्य को कभी हराया नहीं जा सकता। अंतत: जीत सच्चाई की ही होती है, यही इतिहास गवाह है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघाटशिला में सजने लगा है राजनीतिक अखाड़ा
    Next Article घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को होगी

      October 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version