Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
    दुनिया

    पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर ‘बच्चों के अधिकारों’ का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसकी तीखी आलोचना की है। नीशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के ‘बच्चों और सशस्त्र संघर्ष’ (सीएसी) एजेंडे का घोर उल्लंघनकर्ता करार देते हुए कहा कि यह देश अपनी आंतरिक सीमाओं में बच्चों के खिलाफ गंभीर अत्याचारों को छिपाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान और भारत में सीमा-पार हमलों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को ‘खुद को आईने में देखने’ की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खुद को आईने में देखना चाहिए। उसे इस मंच पर उपदेश देना बंद कर अपनी सीमाओं के अंदर बच्चों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उसे अपनी सीमाओं के अंदर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए।

    भाजपा सांसद ने सोमवार को दिए अपने भाषण में कहा कि भारत, पाकिस्तान की उस कोशिश की कड़ी निंदा करता है, जिसके माध्यम से वह अपनी सीमाओं के अंदर बच्चों के खिलाफ गंभीर अत्याचारों को दुनिया से छुपाने और ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। ऐसा इस साल की सीएसी रिपोर्ट में भी प्रमाणित है। निशिकांत दुबे का यह बयान पाकिस्तान द्वारा हाल ही में भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के जवाब में आया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान में बच्चों पर हमलों और इस साल मई में सीमावर्ती गांवों पर हुई गोलीबारी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

    सांसद ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बयानों को ‘अत्यधिक पाखंडपूर्ण’ बताते हुए चेतावनी दी कि यह देश छोटे बच्चों, महिलाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमलों में लिप्त है। उन्होंने अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों से प्रभावित अफगानी बच्चों की माैत की घटनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उसके हमलों में कई बच्चे मारे गए अथवा गंभीर रूप से घायल हुए। दुबे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सोच-समझकर हमले किए और कई आतंकवादियों को मार गिराया।”

    भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दुबे ने भारत द्वारा बच्चों के अधिकारों को बल प्रदान करने के लिए ‘बाल हेल्पलाइल’ गठित करने के प्रयासों और बाल तस्करी रोकने के उपायों की सराहना करने के लिए सदस्य देशों का आभार भी जताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया
    Next Article बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version