Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सिंदूर खेला और जयघोष के बीच हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन
    Jharkhand Top News

    सिंदूर खेला और जयघोष के बीच हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। विजयदशमी के अगले दिन शुक्रवार को भी जिले में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रतिमा को नम आंखों से भक्ति के साथ विदा किया। महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन कर मां से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के बीच मां की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। शहर में विजयदशमी के एक दिन बाद भी दुर्गा पूजा की भक्ति और भावनाओं की लहर देखने को मिली। अनेकों पूजा आयोजकों ने शुक्रवार को मां दुर्गा का विभिन्न नदी और तालाब में विसर्जित किया।

    गुरुवार को आशियाना अनंतारा सोसाइटी के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का डीमना लेक में विसर्जन किया। विसर्जन से पहले महिलाओं ने सिंदूर खेला कार्यक्रम में भाग लेते हुए एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, सौभाग्य और परिवार की समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी श्रद्धालु ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष के साथ मां की प्रतिमा को सोसाइटी से डिमना झील तक ले गए।

    ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच जब मां की प्रतिमा विसर्जन स्थल पहुंची, तो वातावरण भक्ति और भावनाओं से भर गया। विसर्जन के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मां की विदाई के बाद सोसाइटी परिसर में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया और अगले वर्ष पुनः मां के आगमन की आशा जताई।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि गुरुवार को मां और बेटी की विदाई करना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए परंपरा के अनुसार शुक्रवार को विसर्जन किया गया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन अधिक भव्य होता जा रहा है।

    विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिनमें निशा सिंह, सुनंदा कुमार, पुनम सिंह, रेनू सिंह, प्रतिभा मिश्रा, पूजा सिंह, दीपा सिंह, चंचल कुमारी, सीमा प्रसाद, मोटीसी पॉल, अंजू गुप्ता, शोभा राय, सोना सिंह, गायत्री महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में युवक की मौत
    Next Article बिहारः ट्रेन से कट कर 4 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

      October 3, 2025

      सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

      October 3, 2025

      महिला की गला रेतकर हत्या

      October 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त
      • नामीबिया और जिम्बाब्वे ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
      • आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
      • इतिहास के पन्नों में 04 अक्टूबर : 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की गूंज
      • बलाेचिस्तान के शेरानी में 7 बलोच लड़ाके मारे गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version