Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग जिले में आपराधिक घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ रही हैं। लुटेरे बेख़ौफ़ घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी घर में घुस गए और वहां से लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी और गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल परिवार का इलाज बरकट्ठा सीएचसी में कराया गया।

    एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पुलिस टीम जांच में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में : राजनाथ सिंह
    Next Article विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version