Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तर बंगाल के बाढ़ग्रस्त इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने संकटमोचक
    देश

    उत्तर बंगाल के बाढ़ग्रस्त इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने संकटमोचक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अनेक क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घर जलमग्न हो चुके हैं और सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में जब प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हो गए हैं।

    जैसे ही खबर आई कि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालबाज़ार और दार्जिलिंग के तराई इलाकों में लोग बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बिना किसी देरी के राहत सामग्री लेकर क्षेत्र पर पहुंच गए। स्वयंसेवकों ने प्रभावित इलाकों में जाकर, खाद्य सामग्री, पीने का पानी, कंबल, दवाइयाँ, और अन्य आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाई।

    कई जगहों पर वे प्रशासन और स्थानीय नागरिक रक्षा बलों के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं। विशेषकर निचले इलाकों में बाढ़ के पानी में फंसे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों स्वयंसेवक राहत अभियान में शामिल हैं। स्वयंसेवकों ने कहा कि “यह मानवता की सेवा का समय है — जब देश का कोई हिस्सा संकट में हो, तो हर स्वयंसेवक का कर्तव्य है कि वह निस्वार्थ भाव से लोगों के बीच पहुंचे।”

    स्थानीय लोगों ने संघ के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है। कई पीड़ित परिवारों ने बताया कि प्रशासनिक मदद के साथ-साथ संघ के स्वयंसेवकों ने भी समय पर भोजन और आवश्यक वस्तुयें पहुंचा कर जीवनरक्षक की भूमिका निभाई है।

    बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में जलपाईगुड़ी के मटियाली और मेखलिगंज, कूचबिहार के तुफानगंज, और अलीपुरद्वार के बारोबिशा क्षेत्र शामिल हैं, जहां जलस्तर अब भी खतरे के निशान के आसपास है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 07 अक्टूबर : 1992 में त्वरित कार्रवाई बल का गठन
    Next Article सांसद पर हमला, भाजपा ने बताया बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

      October 6, 2025

      शिक्षा और नवाचार आधारित अनुसंधान से ही विकास संभव: गडकरी

      October 6, 2025

      विजय कुमार मल्होत्रा ने राजनीति, जनसेवा और खेल जगत में अमिट छाप छोड़ीः मोदी

      October 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
      • इजराइली हमलों में गाजा में 24 घंटों में 65 फिलिस्तीनी मारे गए
      • ट्रंप प्रशासन ने नहीं माना संघीय अदालत का फैसला, नेशनल गार्ड के 200 जवान पोर्टलैंड में तैनात
      • फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर-1’ का जलवा, 4 दिनों में बजट से ज्यादा कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version