Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रायडीह स्वास्थ्य केंद्र की कर्मी करती है नवजातों का सौदा!
    Jharkhand Top News

    रायडीह स्वास्थ्य केंद्र की कर्मी करती है नवजातों का सौदा!

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2025Updated:October 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘सुमन दीदी’ प्रसूताओं को जाल में फंसा कर बेचती है नवजातों को
    राजधानी रांची के साथ छत्तीसगढ़-ओड़िशा तक फैला है नेटवर्क
    आफताब अंजुम
    गुमला / रायडीह। यदि किसी नि:संतान दंपति को बच्चा चाहिए, तो उन्हें अब किसी आइवीएफ क्लीनिक में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अब गुमला के रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीटीटी सुमन कुजूर उर्फ सुमन दीदी से संपर्क करना चाहिए। वह तत्काल कुछ लाख रुपये में नवजात उपलब्ध करा सकती है। सीएचसी में तैनात इस महिला स्वास्थ्य कर्मी के रैकेट का खुलासा तब हुआ, जब दो नवजातों का सौदा किये जाने की जानकारी सामने आयी। एक प्रसूता और एक सहिया ने कैमरे पर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुमन दीदी ने दो सप्ताह में कम से कम दो नवजातों का सौदा किया है।

    दंपति को पैसे का प्रलोभन दे कर बेचा गया नवजात
    जानकारी के अनुसार रायडीह के कुड़ो छतरपुर राजस्व ग्राम निवासी जुस्टीन एक्का की गर्भवती पत्नी सुमन एक्का को 10 सितंबर को सुबह करीब तीन बजे प्रसव पीड़ा हुई। सुरक्षित प्रसव के लिए उसे सुमन दीदी ने सीएचसी में भर्ती कराया। रिकॉर्ड के मुताबिक सुमन एक्का को पांच बजे सुबह एडमिट किया गया और पौने सात बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। तब बीटीटी ने प्रसूता को जाल में फंसाया और उसे बच्चा बेचने के लिए राजी कर लिया। सौदा पक्का होने के बाद सुमन दीदी ने खरीदारों को सीएचसी बुला कर बच्चा दिखाया। सुमन दीदी ने स्टांप पेपर पर इकरारनामा बनवाया और प्रसूता सुमन एक्का और खरीदार के हस्ताक्षर कराये। 12 सितंबर को डिस्चार्ज होने के बाद खरीदारों ने अपनी गाड़ी से प्रसूता को उसके घर पहुंचा दिया, एक लाख रुपये दिये और बच्चा लेकर चले गये।

    प्रेम प्रसंग में मां बनी युवती के बच्चे को भी बेचा
    बीटीटी द्वारा नवजात का सौदा किये जाने की दूसरी घटना भी चौंकानेवाली है। रायडीह के मोकरा गांव की एक युवती प्रेम प्रसंग में गर्भवती हो गयी। वह गर्भपात के लिए सीएचसी पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टरों ने इससे इनकार कर दिया। तब बीटीटी सुमन दीदी ने उससे बच्चे को जन्म देने को कहा और नवजात को गोद लेने का भरोसा दिया। युवती को 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के नारायणपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीटीटी ने खुद बताया है कि वह 23 सितंबर को युवती के पास एक स्कॉर्पियो से पहुंची। उसके साथ रायडीह सीएचसी की एक सहिया भी थी। उन दोनों ने नारायणपुर से नवजात को लिया और रायडीह लौट गयी। इसके बाद बीटीटी सुमन दीदी ने नवजात को लेकर सहिया को एक अन्य कर्मी के साथ रांचीभेज दिया। सहिया ने रांची में खरीदारों को नवजात को सौंप दिया और बदले में मिली एक लाख रुपये की रकम लेकर रायडीह लौट गयी। सहिया ने सुमन दीदी को 90 हजार रुपये दिये और 10 हजार रुपये खाते में जमा करा दिये। सुमन दीदी को तय सौदे के अनुसार रकम कम लगी, तो उसने सहिया से पूछताछ की। इस क्रम में दोनों के बीच काफी नोक-झोंक हुई। बताते हैं कि सुमन दीदी ने सहिया की तलाशी ली।

    गुमला और ओड़िशा में बेचे गये नवजात: बीटीटी
    बीटीटी ने बताया कि रायडीह स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा बच्चा गुमला जिले के एक सीएचओ की बहन को दिया गया है। यह सौदा तीन लाख रुपये में हुआ, जिसमें से एक लाख रुपये प्रसूता सुमन एक्का को दिये गये। उक्त महिला ने एक लाख रुपये मिलने की बात स्वीकार की है। बीटीटी का कहना है कि रुपये का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। उसने बताया कि छत्तीसगढ़ में पैदा हुए दूसरे बच्चे को सहिया के माध्यम से रांची पहुंचाया गया। वह बच्चा अभी ओड़िशा में है।

    दोषियों पर होगी कार्रवाई: सीएस
    इस मामले में सिविल सर्जन डॉ शंभुनाथ चौधरी ने कहा कि मामला बहुत निंदनीय है। यह घृणित मामला अभी-अभी उनके संज्ञान में आया है और वह इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

    मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं: डॉ राजीव
    इस संबंध में रायडीह के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इस आशय की जानकारी उन्हें नहीं है। अभी वे छूट्टी से वापस आये हैं। अब इसकी जांच करेंगे। यदि मामला सही पाया गया, तो दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    gumla news Jharkhand Health Crime Newborn Trafficking Raidih Health Centre Suman Didi Racket गुमला खबरें झारखंड हेल्थ क्राइम नवजात तस्करी रायडीह स्वास्थ्य केंद्र सुमन दीदी रैकेट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतन्याहू बोले- अगले कुछ दिनों में सभी बंधकों की वापसी की उम्मीद, इजराइल एक बड़ी उपलब्धि के कगार पर
    Next Article जापान में 6 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला-खरसावां में SP मुकेश लुनायत ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

      November 22, 2025

      झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती समारोह में राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’

      November 22, 2025

      टाटानगर स्टेशन के आउट गेट पर खड़ी कार में लगी आग

      November 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला-खरसावां में SP मुकेश लुनायत ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
      • दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की रैली, एसआईआर का मुद्दा उठाएगी
      • बांग्लादेश में भूकंप से मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा, 200 से अधिक घायल—बचाव कार्य जारी
      • सारण एसएसपी के औचक निरीक्षण में तीन पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, वेतन रोकने का आदेश
      • झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती समारोह में राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version