Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह
    राज्य

    बागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। भागलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की खींचातानी अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहित पांडे को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर भाजपा खेमे में ही विरोध के स्वर उठने लगे थे।

    टिकट की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर, डॉक्टर अर्जित चौबे, मनीष दास सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए थे। उक्त सभी ने निर्दलीय मैदान में उतारने का मन बना लिया था। जिसको लेकर रोहित पांडे की परेशानी काफी बढ़ गई थी। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के दबाव और आश्वासन के बाद डॉक्टर प्रीति शेखर सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद से भाजपा सहित एनडीए खेमे में खुशी की लहर देखी जा रही है।

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के बाद प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय सहित अन्य एनडीए उम्मीदवारों

    के पक्ष में काम करेगी। इसके पूर्व उन्हें पटना बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। साथ ही उनके आवास पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी पहुंचे थे।

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आश्वासन के बाद प्रीति शेखर ने अपने कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों से बातचीत की और इसके बाद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी।

    प्रीति शेखर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व उन्हें अच्छा कार्यकर्ता मानते हैं। साथ ही भरोसा दिलाया गया है कि आगे उनके लिए पार्टी सोचती रहेगी। प्रीति शेखर के चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बाद भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय उनके घर पहुंचे और मुलाकात की। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सभी की आकांक्षाएं होती है कि वह चुनाव लड़ें। जब टिकट नहीं मिलता है तो निराशा होती है, लेकिन इसके बाद फिर सभी आपस में मिलजुल कर काम करते हैं।

    अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि उन्हें उनके पिता अश्विनी चौबे ने फोन किया था, जिसमें कहा गया कि तुम बीजेपी में हो और बीजेपी में ही रहोगे। पिता के आदेश का सम्मान करते हुए उन्होंने निर्दलीय नामांकन नहीं करने और भाजपा में ही बने रहने का निर्णय लिया।

    उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने पार्टी और परिवार के मान-सम्मान को ध्यान में रखकर लिया है। अर्जित ने कहा मैंने विरासत का मान रखा और पिता अश्विनी चौबे के आदेश का पालन किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपावली से पहले ताजपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर नगर परिषद के कर्मी
    Next Article घाटशिला में कुड़मी समाज का बड़ा ऐलान, एसटी दर्जा नहीं तो वोट नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version