Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद
    राज्य

    नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। सारण पुलिस ने नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नवजात को सकुशल बरामद किया है।

    सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दिनांक 26.09.2025 को जनता बाजार थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि जनता बाजार थानाक्षेत्र के निवासी हरिकिशोर प्रसाद पिता रामप्रीत प्रसाद, ग्राम भटवलिया, जो संगम ऑर्केस्ट्रा पार्टी का संचालक है, एवं उसके भाई उपेन्द्र सिंह, पिता स्व० रामप्रीत प्रसाद, जो माँ दुर्गा नर्सिंग होम नामक फर्जी क्लिनिक चलाता है, द्वारा महिला का प्रसव उक्त क्लिनिक में कराया गया था।

    आवेदिका के अनुसार प्रसव के उपरांत अभियुक्तों ने अधिक राशि की मांग करते हुए नवजात शिशु को जबरन छीन लिया तथा किसी व्यक्ति को बेच दिया। इस संदर्भ में आवेदिका के लिखित आवेदन के आधार पर जनताबाजार थाना कांड सं0-228/25 दर्ज किया गया।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संदर्भ में उनके निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर छापामारी कर गिरोह के सरगना आर्केष्ट्रा संचालक हरिकिशोर प्रसाद को दिनांक 27.09.2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसका भाई उपेन्द्र सिंह अपने दोस्त सोनु गिरी, पिता तारकेश्वर गिरी, ग्राम रसुलपुर, थाना-दरौन्दा, जिला सिवान के द्वारा उक्त नवजात शिशु को 5 लाख रूपये में किसी व्यक्ति को बेच दिया।

    प्रियंका कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में सारण पुलिस की विशेष टीम द्वारा अभियुक्त हरिकिशोर प्रसाद के निशानदेही पर मिशन मुक्ति फाउन्डेशन, रेस्कयू फाउन्डेशन दिल्ली, गुजरात राज्य के बडोदरा पुलिस टीम के सहयोग से छापामारी कर अभियुक्त सोनु गिरी को बडोदरा से गिरफ्तार किया गया। जिसे विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर जिला सारण लाया गया है, जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा 5 लाख में बिक्री किये गये नवजात शिशु को सिवान जिले के मुफस्सिल थानान्तर्गत ग्राम उखई स्थित नीरज पासवान, पिता सुरेन्द्र मांझी के घर से सकुशल बरामद किया गया।

    वर्तमान में प्रकरण का अनुसंधान जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही हैं। साथ ही उक्त फर्जी क्लिनिक की जांच कर अन्य संलिप्त व्यक्त्यिों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कडी सजा दिलवायी जायेगी।

    सभी सुधिजनों से सारण पुलिस ने अपील की है कि इस प्रकार की सूचना या कोई जानकारी हो तो कृपया “आवाज दो” की हेल्पलाइन नं0-9031600191 पर दें। कृपया सूचना दें सहयोग करें।

    पुलिस ने इस मामले में हरिकिशोर प्रसाद, पिता-रामप्रीत प्रसाद, ग्राम-भटवलिया, थाना-जनताबाजार, जिला सारण, सोनु गिरी, पिता-तारकेश्वर गिरी, ग्राम रसुलपुर, थाना-दरौन्दा, जिला-सिवान, नीरज पासवान, पिता सुरेन्द्र मांझी, ग्राम-उखई, थाना-मुफस्सिल, जिला-सिवान शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो में बड़ा हादसा टला, चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा
    Next Article शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

      October 11, 2025

      प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

      October 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      • हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
      • पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version