Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सिनर ने डेविस कप से नाम वापस लिया, अल्कराज करेंगे स्पेन का प्रतिनिधित्व
    स्पोर्ट्स

    सिनर ने डेविस कप से नाम वापस लिया, अल्कराज करेंगे स्पेन का प्रतिनिधित्व

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। जाने-माने टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने इस साल के डेविस कप फाइनल्स में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। मौजूदा चैंपियन इटली ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा करते हुए उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि की। वहीं, विश्व नंबर 1 कार्लोस अल्कराज स्पेन की ओर से टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

    सिनर, जो वर्तमान में विश्व में दूसरे स्थान पर हैं, ने पिछले साल स्पेन में इटली को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस बार वे 18 से 23 नवंबर के बीच बोलोनिया (इटली) में होने वाले फाइनल-8 में नहीं खेलेंगे।

    इटली के कप्तान फिलिपो वोलांद्री ने कहा,“जैनिक सिनर ने 2025 के लिए अपनी उपलब्धता नहीं दी है। डेविस कप हमेशा उनका घर रहेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द ही टीम का हिस्सा होंगे। इस बीच, हमारे पास एक मजबूत टीम है जो पूरी ताकत से खेलेगी।”

    इटली की टीम में माटेओ बेरेटिनी, सिमोने बोलेली, फ्लावियो कोबोली, लोरेंजो मुसेत्ती और आंद्रेया वावासोरी शामिल हैं।

    सिनर इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन का खिताब जीत चुके हैं और चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक पहुंचे थे। वे डेविस कप से एक हफ्ता पहले ट्यूरिन में एटीपी फाइनल्स में खिताब बचाने उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में अल्कराज भी हिस्सा लेंगे।

    स्पेन की टीम में कार्लोस अल्कराज के अलावा हायूमे मुनार, पेद्रो मार्टिनेज और मार्सेल ग्रानोयर्स शामिल हैं। अल्कराज का लक्ष्य स्पेन को 2019 के बाद उसका पहला डेविस कप खिताब दिलाना होगा।

    इस बीच, विश्व नंबर 3 अलेक्जेंडर ज़्वेरेव भी पहली बार डेविस कप फाइनल्स में हिस्सा लेंगे। उन्हें जर्मनी की टीम में चुना गया है।

    डेविस कप फाइनल-8 ड्रा (सीड नंबर के साथ)

    क्वार्टर-फाइनल 1: 1-इटली बनाम ऑस्ट्रिया

    क्वार्टर-फाइनल 2: 3-फ्रांस बनाम बेल्जियम

    क्वार्टर-फाइनल 3: स्पेन बनाम 4-चेक गणराज्य

    क्वार्टर-फाइनल 4: अर्जेंटीना बनाम 2-जर्मनी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
    Next Article अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका ने 2031 महिला विश्व कप की संयुक्त मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका ने 2031 महिला विश्व कप की संयुक्त मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की

      October 21, 2025

      भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए किया क्वालीफाई

      October 18, 2025

      तनाव के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज़ से नाम वापस लिया

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • धनबाद : 252 वर्ष पुराने ऐतिहासिक काली मंदिर की है अनोखी परम्परा
      • बिहार चुनाव से झामुमो ने खींचे हाथ, कांग्रेस-राजद पर लगाया राजनीतिक छल का आरोप
      • सोनारी में स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर खाक
      • अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका ने 2031 महिला विश्व कप की संयुक्त मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की
      • सिनर ने डेविस कप से नाम वापस लिया, अल्कराज करेंगे स्पेन का प्रतिनिधित्व
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version