Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह
    देश

    यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अलीनगर में अमित शाह की हुंकार: “मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर नई राजनीति की पहचान हैं। -एनडीए ही विकास और संस्कृति की सच्ची गारंटी।
    दरभंगा। बिहार चुनाव के बीच मंगलवार को अलीनगर विधानसभा की ऐतिहासिक धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी गर्जना की जिसने पूरे मिथिला को राजनीतिक जोश से भर दिया। विशाल भीड़ के बीच उन्होंने स्पष्ट कहा — “यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव है।”

    सभा स्थल पर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच शाह ने अपने भाषण की शुरुआत मिथिला और माता सीता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा —मैं माता सीता की पवित्र भूमि पर आया हूं। यह धरती त्याग, मर्यादा और संस्कृति की प्रतीक है। अब इस भूमि से ही एक नई राजनीतिक संस्कृति का उदय होगा — जो निष्ठा, सेवा और सत्य पर आधारित होगी।”

    “मैथिली ठाकुर मिथिला की बेटी, नई राजनीति का प्रतीक”
    अमित शाह ने मंच से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने परिवारवाद की राजनीति को तोड़ते हुए मिथिला की बेटी को जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया है। भाजपा ने 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को टिकट देकर यह साबित किया है कि अब राजनीति में परिवार नहीं, योग्यता और निष्ठा चलेगी। क्या लालू या कांग्रेस ऐसा कर सकते हैं? मिथिला की बेटी राजनीति में नए युग की पहचान बनेगी,” उन्होंने कहा। शाह ने आगे कहा कि मैथिली ठाकुर मिथिला की “संस्कृति और आस्था की सशक्त आवाज़” हैं। उन्होंने कहा कि “जब मैथिली ठाकुर विधानसभा में बोलेंगी, तो यह सिर्फ एक प्रतिनिधि की नहीं, बल्कि पूरी मिथिला की आवाज़ होगी।”

    एनडीनए विकास का नया अध्याय लिखा”
    गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एनडीए रकार ने मिथिला के सम्मान और विकास दोनों की दिशा में अभूतपूर्व काम किया है। दरभंगा में एम्स का निर्माण मोदी जी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मिथिला की पहचान को हमने संविधान में मान्यता दी — मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान मिला और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर उनके आदर्शों का सम्मान किया गया।”शाह ने कहा कि यह “दोहरा इंजन सरकार” ही है जिसने गरीबों को मुफ्त राशन, आवास और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।

    अमित शाह ने धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मिथिला के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा —“अब केंद्र सरकार ‘सीता सर्किट’ योजना के तहत दरभंगा, सीतामढ़ी, जनकपुर और अलीनगर को धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़ेगी। सीता माता मंदिर का पुनरुद्धार होगा और मिथिला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा।”

    विपक्ष पर तीखा हमला
    अमित शाह ने महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि — “लालू-राबड़ी राज में बिहार अपराध, भ्रष्टाचार और जातिवाद की प्रयोगशाला बन गया था। आज मोदी जी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुरक्षा की नई मिसाल पेश कर रहा है।” उन्होंने विपक्षी दलों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि “महागठबंधन का घोषणापत्र जुमलों का पुलिंदा है, उन्हें जनता की नहीं, केवल अपने परिवार की चिंता है।”

    सभा में अभूतपूर्व भीड़, जनता में उत्साह चरम पर
    अलीनगर की यह रैली एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी सभाओं में से एक मानी गई। अनुमान है कि एक लाख से अधिक की भीड़ ने भाग लिया। मंच पर दरभंगा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, पूर्व मंत्री संजय झा, और अन्य एनडीए नेता मौजूद थे। शाह ने अंत में जनता से अपील करते हुए कहा — “यह चुनाव अलीनगर की सीट भर का नहीं, मिथिला की अस्मिता का चुनाव है। जब आप मैथिली ठाकुर को वोट देंगे, तो यह केवल एक उम्मीदवार की जीत नहीं होगी, यह मिथिला की संस्कृति और बिहार के स्वाभिमान की जीत होगी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ
    Next Article प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ का नया पोस्टर आया सामने
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version