Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Jharkhand Top News

    हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। ​झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार की देर रात हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक जबरदस्त हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज तक करनी पड़ी।

    ​वहीं, ​मारपीट के बाद आक्रोशित भीड़ के बीच एक जेएलकेएम नेता समर्थक, डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना से लोगों का गुस्सा और भड़क गया। जिससे उन्होंने भौंरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप रही।

    ​जेएलकेएम नेता नेता कार्तिक महतो ने बताया कि भौंरा क्षेत्र में हाइवा वाहनों से लगातार प्रदूषण और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को सड़क पर पानी का छिड़काव होने के बाद एक हाइवा के गुजरने से कीचड़ उछलकर लोगों पर गिरा। जब उन्होंने चालक को वाहन रोकने को कहा तो उसने हाइवा संचालक शिव कुमार यादव को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद शिव कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। जिसमें उनका दायां हाथ टूट गया।

    वहीं, ​घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा। जिसमें कुछ महिलाओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल कार्तिक महतो को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया है। जबकि हमले के आरोपित मौके से फरार हो गए। ​वहीं पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    घटना के संबंध में ​जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे रोक लिया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए हल्का बल प्रयोग किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त ने सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दिया निर्देश
    Next Article प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
    shivam kumar

      Related Posts

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025

      उपायुक्त ने सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दिया निर्देश

      October 24, 2025

      झारखंड के 17 जिलों में 25 को हल्की बारिश की संभावना

      October 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      • प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
      • हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
      • उपायुक्त ने सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का दिया निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version