Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के आठ जिलों में बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज
    Jharkhand Top News

    झारखंड के आठ जिलों में बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में 25 और 26 अक्तूबर को मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश का असर दिख सकता है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं। इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा हो सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

    बारिश के असर से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। अभी अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जो 25-26 अक्तूबर को घटकर क्रमशः 28 और 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में मौसम सामान्य और सुहावना रहेगा, जबकि कोडरमा और चतरा में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव का असर झारखंड पर 26 अक्तूबर के बाद पड़ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रह सकता है। आगामी दिनों में ठंड की हल्की शुरुआत संभव है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद : 252 वर्ष पुराने ऐतिहासिक काली मंदिर की है अनोखी परम्परा

      October 21, 2025

      बिहार चुनाव से झामुमो ने खींचे हाथ, कांग्रेस-राजद पर लगाया राजनीतिक छल का आरोप

      October 21, 2025

      सोनारी में स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर खाक

      October 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      • अभिनेता असरानी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
      • हमास के बंधक रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
      • जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची
      • ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज’ सीजन 2′ की रिलीज डेट आई सामने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version