मुंबई: महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आधारित महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म `पिंक` को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। अमिताभ (73 वर्ष) ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। इसमें वह वकील की भूमिका में हैं।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, न्यूयॉर्क में `पिंक` को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण सहायक महासचिव द्वारा दिया गया है।
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म रितेश शाह द्वारा लिखित हैं। यह फिल्म रश्मि शर्मा और सुजीत सरकार द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज हुई थी।