वाशिंगटन:  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शुरूआत न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से कस्बे में मतदान के साथ हुई। मतदान के दिन परंपरागत तरीके से डाले गए ये पहले वोट थे। डेमोक्रेटिक उम्मदीवार हिलेरी क्लिंटन ने यहां 2016 मतदान की अपनी पहली ‘जीत’ दर्ज की। अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग के दूरदराज इलाके में हिलेरी ने अपने रिपब्लिकन विरोधी डोनाल्ड ट्रंप पर 4-2 के अंतर से ‘जीत’ हासिल की। न्यू हैम्पशायर में डिक्सविले नॉच के निवासियों ने आधी रात के बाद 2016 का पहला मतदान किया।

डिक्सविले नॉच के आठ वोट में से हिलेरी ने चार वोट हासिल किए, वहीं उनके रिपब्लिकन विरोधी ट्रंप को दो वोट ही मिले। लिबर्टेरिअन पार्टी के गैरी जॉनसन को एक वोट मिला वहीं मिट रोमनी को भी एक वोट हासिल हुआ। भारत से अलग अमेरिका में एक स्थान पर मतदान खत्म होने के बाद, वहां के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। डिक्सविले नॉच 1960 से लगातार आधी रात को मतदान कर रहा है। इस छोटे से कस्बे ने 2008 को छोड़कर हमेशा ही रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए मतदान किया है। 2008 में यहां के लोगों ने ओबामा के पक्ष में वोट डाले थे। वहीं 2012 में ओबामा और उनके रिपब्लिकन विरोधी मिट रोमानी को यहां बराबर वोट हासिल हुए थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version