Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कभी शिकवा नहीं, कभी स्पष्टीकरण नहीं: शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड

    कभी शिकवा नहीं, कभी स्पष्टीकरण नहीं: शिल्पा शेट्टी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास ‘एनिमल फार्म’ की गलत व्याख्या के लिए ट्विटर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का मजाक उड़ाने वालों को अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है। शिल्पा (41) को लगा था कि यह पुस्तक पशुओं के कल्याण से संबंधित है और बच्चों को इससे मदद मिल सकती है। इस विषय पर लोगों द्वारा मजाक उड़ाये जाने के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसके जरिये उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। फोटो के साथ ही शिल्पा ने लिखा, ‘‘मेरी मां अक्सर कहती है कि जब आप एक बड़ी शख्सियत हैं तो कभी शिकायत मत करिए और कभी स्पष्टीकरण मत दीजिए।’’ अभिनेत्री ने साथ ही कहा कि गलतफहमी पैदा हो गयी। हालांकि वह ‘एनिमल फार्म’ की प्रशंसा करती हैं लेकिन उन्होंने कभी यह किताब नहीं पढ़ी।

    उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘..इसलिए बच्चों को यह पढ़ने की सलाह देने का सवाल ही नहीं उठता। निश्चित तौर पर कुछ गलतफहमी हुई है..मैं उसमें नहीं जाना चाहती। यह भी खत्म हो जाएगा।’’ गौरतलब है कि काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2017-2018 से जूनियर और माध्यमिक स्कूल के छात्रों के अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में हैरी पॉटर श्रृंखला को शामिल करने का निर्णय किया है।एक अखबार ने इस विषय पर शिल्पा का विचार जानना चाहा था। इसके जवाब में शिल्पा ने कहा था कि लार्ड ऑफ रिंग्स और हैरी पॉटर को पाठ्यक्रम में शामिल करने का कदम बहुत अच्छा है। उन्होंने साथ ही ‘एनिमल फार्म’ की यह कहते हुए सिफारिश की थी कि यह बच्चों को पशुओं से प्रेम करना सिखाएगा। उनके इस बयान के बाद ही हैश टैग शिल्पाशेट्टीरिव्यूज ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोग अन्य किताबों को लेकर उनका मजाक उड़ाने लगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन कर रहा हूं: अली अब्बास जफर
    Next Article ‘वृद्धि को बल देने के लिए दिसंबर में ही दर कटौती कर सकता है RBI’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

    June 9, 2025

    ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

    June 9, 2025

    ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version