Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कैप्टन और बादल मिल कर लड़ रहे चुनाव: केजरीवाल
    राजनीति

    कैप्टन और बादल मिल कर लड़ रहे चुनाव: केजरीवाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 26, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर:  पंजाब में कैप्टन तथा बादल पर आपस में मिल कर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दोनों दलों से ऊब चुकी सूबे की आवाम अब बदलाव चाहती है और इसलिए लोग आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। जालंधर जिले के मेहतपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब की आवाम कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) तथा प्रकाश सिंह बादल (शिअद) से ऊब चुकी है। इसलिए इस बार विधानसभा चुनावों में वह बदलाव चाहती है। यही कारण है कि यहां की आवाम का भरोसा और विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति बढता ही जा रहा है।’’

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘लोगों को पता है कि कैप्टन और बादल परिवार ने बारी बारी से पंजाब को लूटने का ही काम किया है। इसलिए राज्य में अब बदलाव की हवा है और यह आप के समर्थन में है। क्योंकि हम जहां भी जाते हैं हजारों की संख्या में लोग हमें सुनने आते हैं। हम बहुत छोटे लोग हैं फिर भी लोग आ रहे हैं।’’ आप संयोजक ने कहा, ‘‘पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा बादल में सांठगांठ है और यही कारण है कि दोनों मिल कर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों नेताओं में मिलीभगत है क्योंकि दोनों में समझौता हो चुका है कि प्रदेश को पांच साल कैप्टन लूटेंगे और पांच साल बादल और पिछले 15 सालों से दोनों ने मिल कर सूबे को जमकर लूटा है।’’

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘वर्ष 2002 तक कैप्टन अमरिन्दर के पास घर की पुताई कराने तक के पैसे नहीं थे। फिर वह मुख्यमंत्री बने और जुलाई 2005 में उनकी पत्नी परनीत कौर तथा बेटे रणिंदर के नाम स्विस बैंक में खाता खुला और पंजाब को लूट कर उसमें जमकर रुपया जमा किया गया।’’ कैप्टन की पत्नी और बेटे के स्विस बैंक खाते का नंबर लोगों को बताते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि साल 2007 तक हर महीने उन खातों में पैसे जमा हुए हैं और अगर वह गलत कह रहे हैं तो कैप्टन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवायें। केजरीवाल ने कहा, ‘‘वह (अमरिन्दर मुकदमा दर्ज) नहीं करवायेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि यह 100 फीसदी सच बात है। बादलों के साथ उनकी सांठगांठ है इसलिए वह पकड़े भी नहीं जायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन और बादल में मिलीभगत नहीं होती तो कैप्टन के खिलाफ सारे मामले बंद नहीं कर दिये जाते। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से कह कर कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई करवाते लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि मोदी सरकार से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी इसके बदले कैप्टन के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होगी।’’

    इससे पहले केजीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनवायीं और आप की सरकार बनने पर कैप्टन, बादल और मजीठिया को जेल भेजने की बात दोहराई। केजरीवाल ने इस दौरान दलित घोषणापत्र की भी बातें यहां दुहराईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजजों की नियुक्ति मामले में CJI और कानून मंत्री में मतभेद
    Next Article नोटबंदी का फैसला जनविरोधी और राजनीति से प्रेरित: मायवती
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

    July 3, 2025

    ‘मतदाता सूची में संशोधन’ पर आपत्ति, आज दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

    July 1, 2025

    हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    June 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
    • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
    • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
    • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
    • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version