Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»जमाखोरों को 50 फीसदी काला धन वापस हो रहा: राहुल
    राजनीति

    जमाखोरों को 50 फीसदी काला धन वापस हो रहा: राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सरकार पर आरोप लगाया कि आयकर कानून में संशोधन कर वह काला धन जमा करने वालों का सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आधा अघोषित धन उन्हें लौटा दिया जाएगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा कि सरकार ने फिर से आधा काला धन जमाखोरों को लौटा दिया है। आयकर कानून (दूसरा संशोधन) विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पारित किया गया जिसमें नोटबंदी लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति कर चुकाकर अपने काले धन को वैध बना सकता है। विधेयक के मुताबिक जो लोग बैंकों को काला धन की जानकारी देंगे उन्हें उपकर और जुर्माने सहित 50 फीसदी कर देना होगा।

    लोकसभा में विपक्ष के सांसदों के बहिर्गमन के बारे में राहुल ने कहा, ‘‘संसद में परम्परा है कि जब भी किसी का निधन होता है तो हम सम्मान देते हैं। पहली बार शहीद होने वाले सैनिकों (नगरोटा हमले के) को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इसलिए विपक्ष ने बहिर्गमन किया।’’ जम्मू में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने की विपक्ष की मांग को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा खारिज करने के बाद विपक्षी सदस्य संसद से बाहर चले गए। अध्यक्ष ने इस आधार पर श्रद्धांजलि देने से इंकार किया कि अभी पूरा ब्यौरा सामने नहीं आया है।

    राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की रक्षा से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष ने सूचित किया कि नगरोटा में सघन तलाशी अभियान चल रहा है। अभियान समाप्त होते ही सदन में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।’’ कांग्रेस पर पलटवार करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘देश के लोग ऐसी ओछी राजनीति से घृणा करते हैं। कांग्रेस प्रश्नकाल के दौरान बाहर चली गई और फिर वापस आई। कांग्रेस न तो चर्चा चाहती है न ही सदन चलने देना चाहती है क्योंकि उन्हें अपना भांडा फूटने का डर है। यह नगरोटा के शहीदों का अपमान है।’`

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में आज भी हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
    Next Article नोटबंदी पर चर्चा को तैयार, प्रधानमंत्री लेंगे हिस्सा: सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version