Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में आज भी हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
    ताजा खबरें

    नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में आज भी हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने आज भी लोकसभा में नारेबाजी की और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चर्चा किसी नियम के दायरे में कराने की बजाय शून्यकाल के तहत कराने का सुझाव दिया और इस मुद्दे पर सदन में 12 दिनों से बने गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।

    आज कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राजद के नेताओं ने अपने रख में थोड़ा बदलाव करते हुए कहा कि यदि नियम 56 के तहत चर्चा के लिए सहमति नहीं बन रही है तो सरकार भी नियम 193 के तहत चर्चा के अपने रख से पीछे हटे और किसी ऐसे नियम में चर्चा कराई जाए जिसके बाद मतविभाजन हो सके।

    सरकार ने तुरंत चर्चा शुरू करने पर सहमति जताई लेकिन मतविभाजन को तैयार नहीं दिखी।

    वित्त मंत्री अरण जेटली ने कहा कि जनता की परेशानी पर अलग मत नहीं हंै और सभी जनता की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं। इसलिए तत्काल चर्चा शुरू हो जानी चाहिए।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह शून्यकाल शुरू करने के लिए कह चुकी हैं। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के सुझाये नियमों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसलिए ऐसा हो सकता है कि सब नियमों को अलग रखकर शून्यकाल के तहत चर्चा शुरू कर दी जाए।

    उन्होंने शून्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘शून्य से ब्रहमांड तक की खोज हो सकती है। हम सब मिलकर शून्य में कुछ खोजने का प्रयास करते हैं।’’ लेकिन दोनों पक्ष अपने अपने रूख पर कायम दिखे। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

    इससे पहले आज सुबह प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस एवं वामदलों ने कल जम्मू कश्मीर में एक सैन्य शिविर पर आतंकवादियों के हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने की मांग की और सदन से वाकआउट किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश की पहली यात्रा पर पहुंचे रक्षा मंत्री पर्रिकर
    Next Article जमाखोरों को 50 फीसदी काला धन वापस हो रहा: राहुल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

    May 31, 2025

    पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

    May 15, 2025

    शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

    May 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version