Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»जिनके काले धन लुट गए वे संसद नहीं चलने दे रहे: स्मृति
    राजनीति

    जिनके काले धन लुट गए वे संसद नहीं चलने दे रहे: स्मृति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 19, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: नोटबंदी का विरोध कर रही विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दावा किया कि केंद्र के कदम के बाद जिनके ‘‘काले धन लुट गए’’, वे संसद नहीं चलने दे रहे। कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों के हंगामे के कारण पिछले दो दिन में संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। लोकसभा में विपक्षी पार्टियों की मांग रही है कि एक ऐसे नियम के तहत नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए जिसमें मत विभाजन का प्रावधान है। राज्यसभा में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस मुद्दे पर चर्चा बहाल कराने की मांग कर रहा है।

    स्मृति ने कहा, ‘‘स्वाभाविक है कि जिनके काले धन लुट गए, वे संसद नहीं चलने दे रहे। हमें अपने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर देशहित में मिलकर काम करना चाहिए।’’ कपड़ा मंत्रालय की एक नई पहल के तहत हस्तशिल्पकारों को पहचान-पत्र बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के इतर स्मृति ने कहा, ‘‘नोटबंदी काले धन, भ्रष्टाचार और देश के गरीब नागरिकों के पैसों से अपने खजाने भर कर रखने वालों के खिलाफ केंद्र के युद्ध का हिस्सा है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपने पुराने नोट बदलवाकर नए नोट हासिल करने की खातिर कतार में खड़े नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार से लड़ने वाले योद्धा हैं। स्मृति ने कहा, ‘‘मैं उनके प्रति आभारी हूं। भारत ऐसे भारतीयों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा जो काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध के मोदी के आह्वान को समझते हैं।’’

    बैंकों की कतारों में खड़े होकर जान गंवाने वालों से जुड़े एक सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा, ‘‘हर परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को बैंक कर्मियों से मदद मिले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके प्रति आभारी हूं जो इस भावना से एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं कि यह (नोटबंदी) एक ऐतिहासिक कदम है। आने वाली पीढ़ियां उनकी कर्जदार रहेंगी।’’ कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने हस्तशिल्पकारों के उत्थान के लिए कई कदमों का ऐलान किया, जिनमें हस्तशिल्पकारों के नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सालाना 1,200 रूपए वजीफे का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा, हस्तशिल्पकारों के प्रशिक्षण और उन्हें कर्ज एवं बीमा योजनाएं मुहैया कराने के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदायों के हस्तशिल्पकारों को नि:शुल्क टूल-किट भी मुहैया कराए जाएंगे। स्मृति ने यह भी कहा कि केंद्र के शिल्प गुरु अवॉर्ड के लिए पात्रता की खातिर आयु सीमा 55 से घटाकर 50 साल कर दी गई है। हस्तशिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की खातिर आयु सीमा 30 से घटाकर 25 साल कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी से अमीर, गरीब के बीच की खाई घटेगीः राजनाथ
    Next Article कालेधन के मामले में किसी को नहीं बख्शेगी सरकारः शाह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
    • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
    • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
    • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
    • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version