Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दबाव बनाने के लिए ‘पानी’ का इस्तेमाल न होः पाक
    दुनिया

    दबाव बनाने के लिए ‘पानी’ का इस्तेमाल न होः पाक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र:  पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर विवाद का स्पष्ट जिक्र करते हुए चेतावनी दी है कि युद्ध या दबाव बनाने के माध्यम के रूप में पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाए। उसने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जल संबंधी मामलों को सुलझाने में सहयोग बनाए रखने की अनिच्छा के हर संकेत को लेकर सतर्क बनना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने जल, शांति एवं सुरक्षा पर एक खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने संबोधन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय स्तरों पर मानक ढांचों को विकसित करने और उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए ताकि यह बात सुनिश्चित की जा सके कि सभी देश जल संबंधी मामलों को सहयोगात्मक तरीके से सुलझाने की इच्छा रखें।’’

    मलीहा ने कहा, ‘‘उसे (अंतरराष्ट्रीय समुदाय को) जलमार्गों पर द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय समझौतों को प्रोत्साहित करना चाहिए और उनके विकसित होने के बाद यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें एकतरफा या दबाव बनाने वाले कदम उठाकर कमजोर न बनाया जाए।’’ उन्होंने भारत-पाकिस्तान सिंधु जल संधि को ऐसा माडल करार दिया जिसके जरिए इस बात को दर्शाया जा सकता है कि द्विपक्षीय समझौतों के जरिए क्या हासिल किया जा सकता है। विश्व बैंक इस संधि का गारंटर है।

    मलीहा ने कहा, ‘‘यह संधि इस बात का भी अच्छा उदाहरण है कि यदि इन समझौतों का सम्मान नहीं किया जाए या कोई भी एक पक्ष इसे निरस्त करने की धमकी दे तो कितना गलत हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सहयोग बनाए रहने की अनिच्छा के हर संकेत को लेकर सतर्क बने रहना चाहिए और उसे हर संघर्ष को रोकने के लिए कार्रवाई करने का इच्छुक होना चाहिए।’’ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने भी अपने संबोधन में सिंधु जल संधि का जिक्र किया और कहा कि वह भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्ध समेत हर प्रकार के तनाव की लगातार स्थिति का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘20वीं सदी के दूसरे भाग में 200 से अधिक जल संधियों पर सफलतापूर्वक वार्ता की गई। अंतरराष्ट्रीय जल समझौतों ने नदी क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता बढ़ाई है।’’

    बान ने कहा, ‘‘भारत एवं पाकिस्तान के बीच 1960 का सिंधु जल समझौता कम से कम दो युद्धों और कई संघर्षों एवं कूटनीतिक समस्याओं के बावजूद टिका रहा।’’ यह संधि नदियों के इस्तेमाल को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग एवं सूचना के आदान प्रदान के लिए एक तंत्र तैयार करती है। इस तंत्र को स्थायी सिंधु आयोग के रूप में जाना जाता है जिसमें दोनों देशों के एक-एक आयुक्त होते हैं। उन्होंने कहा यह दोनों पक्षों के बीच उठ सकने वाले तथाकथित ‘‘प्रश्नों’’, ‘‘मतभेदों’’ और ‘‘विवादों’’ के समाधान के लिए एक प्रक्रिया भी स्थापित करती है। बान ने कहा कि जल तक पहुंच का मामला अफगानिस्तान एवं पेरू की तरह साम्प्रदायिक तनावों को बढ़ा सकता है। जैसा कि सीरिया और गाजा में देखा गया, सशस्त्र संघर्ष के कारण जलापूर्ति नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जल एवं प्राकृतिक संसाधनों पर विवाद सुलझाने एवं रोकने के प्रभावी उपकरण के तौर पर मध्यस्थता एवं वार्ता को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी पर चर्चा को तैयार, सदन चलने दे विपक्षः सरकार
    Next Article पिछले दो दशक में नेपाल में 23 पत्रकारों की हत्या: रिपोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

    June 5, 2025

    माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    June 5, 2025

    राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version