Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी पर शिवसेना का रुख पलटा, सरकार के समर्थन में उतरी
    Top Story

    नोटबंदी पर शिवसेना का रुख पलटा, सरकार के समर्थन में उतरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर शुरू में सरकार की आलोचना कर रही राजग सरकार में सहयोगी शिवसेना ने बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के कदम का आज समर्थन करते हुए कहा कि यह फैसला जरूरी था और सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाये हैं जिनसे जनता को राहत मिलने लगी है। नोटबंदी के मुद्दे पर शिवसेना के आनंदराव अडसुल ने लोकसभा में कहा, ‘‘हमने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले का स्वागत किया है। यह जरूरी कदम था।’’

    उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से कालेधन को रोकने की बात हो रही थी और इसे चलन से बाहर करना जरूरी था। अडसुल ने कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले से जनता को हो रही परेशानियों से चिंतित थी लेकिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों को राहत देने का आश्वासन दिया और आज राहत भरे कदम सामने आये हैं। शिवसेना सांसद ने कहा, “मंगलवार को शिवसेना सांसदों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था कि परेशान हो रही जनता को राहत प्रदान की जाएगी। आज कुछ राहत भरे निर्णय आये हैं।’’ उन्होंने इस संबंध में नाबार्ड द्वारा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 21000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दिये जाने की आज हुई घोषणा का हवाला दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को शिवसेना के कई सांसदों ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इससे पहले गत आठ नवंबर को नोटबंदी के मोदी सरकार के ऐलान के बाद शिवसेना ने सरकार की आलोचना की थी।

    शिवसेना ने जनता को इस फैसले से हो रही परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था और राष्ट्रपति भवन तक तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकाले गये मार्च में हिस्सा लिया था। हालांकि तब शिवसेना ने राष्ट्रपति को ममता बनर्जी की ओर से दिये ज्ञापन में हस्ताक्षर नहीं किये थे। हालांकि तब भी शिवसेना सांसदों ने कहा था कि वह बड़े नोटों को बंद करने के फैसले के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इससे जनता को बहुत परेशानी हो रही है। हाल ही में शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में सरकार की आलोचना करते हुए कहा गया, ‘‘नोटबंदी के फैसले के कारण सरकार लोगों का ध्यान भूख, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और आतंकवाद जैसे मुद्दों से भटकाने में कामयाब रही है। सरकार बड़ी ही सफलतापूर्वक लोगों के ध्यान से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे भुला रही है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘घमंड में चूर’ मोदी कर रहे हैं ‘मनमानी”: मुलायम
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा सफल रही, ठोस परिणाम निकले : अकबर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

    May 31, 2026

    डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

    May 31, 2026

    पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

    May 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
    • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
    • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
    • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version