Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी से पाक आतंकवाद की कमर टूटीः तारिक फतेह
    Top Story

    नोटबंदी से पाक आतंकवाद की कमर टूटीः तारिक फतेह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 19, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने आज कहा कि पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों का चलन बंद करने के मोदी सरकार के फैसले से भारत के खिलाफ पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और जाली नोटों का आना बंद हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित कार्यक्रम ‘जयपुर डायलाग’ के दौरान फतेह ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा फैसला है। डिजिटल दुनिया में पहली बार नोटों का चलन बंद हुआ है और लोगों की जिन्दगी बदल देगा।’’

    अपने कटु पाकिस्तान विरोधी विचारों के लिए प्रसिद्ध लेखक ने कहा, ‘‘इस कदम से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को बहुत धक्का लगा है क्योंकि आतंकी गतिविधियों के लिए धन और जाली नोट बंद हो गए हैं।’’ संवाद कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता के प्रश्न का जवाब देते हुए तारिक फतेह ने कहा कि ब्लूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने के लिये संघर्षरत है और वह तभी पाकिस्तान जाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान सम्मान पाने का हकदार नहीं है और वह तभी पाकिस्तान जाना चाहेंगें जब पाकिस्तान टूट जाये और ब्लूचिस्तान स्वतंत्र हो जाये।’’ भारत के साथ पाकिस्तानी रिश्तों को सुधारने की बात करने वालों पर निशाना साधते हुए फतेह ने कहा कि जो भारतीय पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहते हैं उन्हें पाकिस्तान की वास्तविकता के बारे में बताना चाहिए और यदि उसके बावजूद वे पाकिस्तान के साथ रिश्तों में सुधार चाहते है तो इसका मतलब साफ है कि वे भारत हितैषी नहीं हैं। फतेह ने कहा, ‘‘ऐसे लोगों को बेनकाब कर देना चाहिए। जो लोग भारत में रहकर भारत से नफरत करते हैं उन्हें भारत में रहने का कोई हक नहीं है। उन्हें धक्के दे कर बाहर कर देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त को भी वापस भेज देना चाहिए।

    तारिक फतेह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा नोटों का चलन बंद करने का विरोध करने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और उमर अब्दुल्ला कालाधन को रोकने के लिये जो निर्णय लिया गया है उससे क्यों परेशान हैं?’’ ये लोग आम आदमी की समस्याओं के बारे में तो बात कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि इन्हें आम आदमी की मुश्किलों के बारे में पता नहीं हैं।’’

    संवाद कार्यक्रम में अमेरिका के हिन्दू विद्वान डेविड फ्रेवले ने कहा कि भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया की महानतम सभ्यताओं में से एक है। यहां की कला संस्कृति, विकसित विज्ञान और तकनीकी विश्वभर में विख्यात है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि भारत ने अभी तक पूरी तरह अपनी ‘सॉफ्ट पावर’ इस्तेमाल नहीं किया है, और नई पीढ़ी पुराने भारत की परम्पराओं से एक कटाव और दूरी महसूस करती है, जिसे रोकने की आश्वकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ में भारत में दबा दिया गया लेकिन पश्चिम देशों के शिक्षित लोगों द्वारा अपनाया गया है। इस पर अब भारत को अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा,विधानसभा उपचुनाव में जोरदार मतदान
    Next Article नोटबंदी से अमीर, गरीब के बीच की खाई घटेगीः राजनाथ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

    June 9, 2025

    ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

    June 9, 2025

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version