Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी ने भारत बंद के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा
    देश

    पीएम मोदी ने भारत बंद के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुशीनगर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के खिलाफ ‘भारत बंद’ का आहवान करने वाले विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए रविवार को देशवासियों से पूछा कि वे भ्रष्टाचार का रास्ता बंद करना चाहते हैं, या फिर भारत बंद की राह पकड़ने के इच्छुक हैं। मोदी ने देश के कारोबार को ‘कैशलेस’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिये देशवासियों से मदद भी मांगी।

    प्रधानमंत्री ने ‘परिवर्तन रैली’ को सम्बोधित करते हुए नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद करने में लगी है, दूसरी तरफ वे भारत बंद करने में लगे हैं। आप बताएं कि भ्रष्टाचार और काले धन का रास्ता बंद होना चाहिये कि भारत बंद होना चाहिये।’

    खासकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा ‘मैंने सिर्फ और सिर्फ गरीब के लिये यह फैसला लिया है। जो 70 साल में लूटा है उसे निकालकर गरीब का घर बनाना है, किसान के खेत में पानी पहुंचाना है, गरीब की झोपड़ी में बिजली का तार पहुंचाना है, गरीब बच्चों की पढ़ाई करानी है, गरीब बुजुर्गो को दवा दिलानी है। यह जो भी (काला धन) निकलेगा, वह सारा गरीबों की भलाई के लिये काम आने वाला है। अब हम देश को लुटने नहीं देंगे।’

    मोदी ने कहा कि जिस देश में सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हो वहां कालाधन का रहना सम्भव नहीं है। देश अच्छे भविष्य की ओर जाने के लिये तैयार है। मैं इस ईमानदारी के महायज्ञ में देशवासियों को कष्ट झेलने के बावजूद आहुति देते हुए देख रहा हूं। आने वाले समय में देश यह स्वीकार करेगा कि फैसला कठोर था लेकिन भविष्य उज्ज्वल है।

    प्रधानमंत्री ने पढ़े-लिखे देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने पास-पड़ोस के दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके अपना कारोबार बढ़ाने और आम लोगों को भी मोबाइल फोन के जरिये खरीदारी करना सिखाएं। सारी दुनिया बिना नकदी के सारा कारोबार चलाने की दिशा में चल पड़ी है। हम पीछे रह गये हैं, अब हिन्दुस्तान पीछे नहीं रह सकता।

    उन्होंने जनता से मदद की अपील करते हुए कहा कि तकनीक इतनी सरल हो गयी है कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर डाल लेता है। मेरा पढ़े लिखे लोगों से आग्रह है कि वे पड़ोसियों को सिखाएं कि मोबाइल फोन से कैसे लेन-देन और कारोबार करें। यह व्हाट्सएप करने या मोबाइल रीचार्ज कराने जितना ही आसान है। ऐसा करके आप तमाम :नकारात्मक: चर्चाओं को रोक देंगे।

    पूर्वाचल की ठेठ बोली में अपना भाषण शुरू करने वाले मोदी ने ‘कैशलेस’ लेन-देन को प्रचलित करने का आहवान करते हुए कहा कि आपका मोबाइल फोन आपके बैंक की शाखा बन गया है। अब बटुए की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मैं जनता को नमन करता हूं, उसकी ताकत देखिये। चीन के एक अखबार ने लिखा है कि लोकतंत्र में कोई ऐसा निर्णय (नोटबंदी) लेने की ताकत नहीं रखता। लेकिन जनता के आशीर्वाद के कारण मुझे ऐसा कठोर फैसला करने का साहस हुआ है।’ भगवान बुद्ध की धरती पर दिये गये भाषण में मोदी ने कहा कि काले धन जैसी बीमारी को दूर करने के लिये जब दवाई देते हैं तो थोड़ी तकलीफ होती है। मैंने 50 दिन मांगे थे, अभी तो 20 दिन ही हुए हैं। भगवान बुद्ध की धरती से देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। इन्हीं महापुरुष ने संयम का पाठ सिखाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में से एक नोटबंदी: टाटा
    Next Article KLF आतंकी समेत 6 फरार, 3 सस्पेंड, सर्च ऑपरेशन जारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

    April 24, 2026

    विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

    April 23, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version